Union Budget 2026 : वित्त मंत्री ने महिलाओं के लिए भी खोला पिटारा ! हर जिले में महिलाओं के लिए खुलेंगे छात्रावास, लखपति दीदी कार्यक्रम का होगा विस्तार
Union Budget 2026 : वित्त मंत्री ने प्रत्येक जिले में एक महिला छात्रावास के निर्माण की घोषणा की है. साथ ही लखपति दीदी कार्यक्रम का होगा विस्तार.

Union Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज संसद में आम बजट 2026-27 Union Budget 2026 पेश किया जा रहा है. बजट भाषण के दौरान उन्होंने कई अहम घोषणाएं की है. अपने भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने महिला सशक्तिकरण पर भी विशेष जोर दिया। जिनमें महिलाओं के लिए Budget 2026 for women पिटारा खोलते हुए वित्त मंत्री ने प्रत्येक जिले में एक महिला छात्रावास के निर्माण की घोषणा की है. साथ ही लखपति दीदी प्रोग्राम की सफलता को आगे बढ़ाते हुए महिलाओं को क्रेडिट-लिंक्ड आजीविका से उद्यमिता की ओर बढ़ने में मदद करने की योजना बनाई है.
लखपति दीदी का किया विस्तार
Budget 2026 के तहत सरकार ने लखपति दीदी प्रोग्राम की सफलता को आगे बढ़ाते हुए महिलाओं को क्रेडिट-लिंक्ड आजीविका से उद्यमिता की ओर बढ़ने में मदद करने की योजना बनाई है. इसके तहत सेल्फ-हेल्प एंटरप्रेन्योर मार्ट्स बनाए जाएंगे, जो क्लस्टर-स्तरीय फेडरेशन के तहत सामुदायिक खुदरा आउटलेट्स होंगे. इनकी मदद बेहतर और नवाचारी वित्तपोषण के माध्यम से की जाएगी, जिससे महिलाएं अगला कदम उद्यमिता में उठा सकें.
प्रत्येक जिले में एक महिला छात्रावास का निर्माण
क्लासरूम में ज्यादा समय बिताने के लिए युवतियों के लिए एक गर्ल्स हॉस्टल की स्थापना हर जिले में की जाएगी. उन्होंने घोषणा की कि देश के प्रत्येक जिले में एक महिला छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा, जिससे छात्राओं और कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित और सुविधाजनक आवास उपलब्ध हो सके। यह कदम शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने में सहायक माना जा रहा है।
