Begin typing your search above and press return to search.

UN On Kejriwal Remark: अरविन्द केजरीवाल की गिरफ़्तारी पर यूनाइटेड नेशंस ने जारी किया बयान, बोला- उम्मीद है सभी के अधिकार रहेंगे सुरक्षित

UN On Kejriwal Remark: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की ओर से लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। अमेरिका और जर्मनी के बाद अब संयुक्त राष्ट्र (UN) ने भी इस मामले पर टिप्पणी की है।

UN On Kejriwal Remark: अरविन्द केजरीवाल की गिरफ़्तारी पर यूनाइटेड नेशंस ने जारी किया बयान, बोला- उम्मीद है सभी के अधिकार रहेंगे सुरक्षित
X
By Ragib Asim

UN On Kejriwal Remark: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की ओर से लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। अमेरिका और जर्मनी के बाद अब संयुक्त राष्ट्र (UN) ने भी इस मामले पर टिप्पणी की है। UN ने कहा कि उसे पूरी उम्मीद है कि भारत और जिस भी देश में चुनाव हो रहे हैं, वहां लोगों के राजनीतिक और नागरिक अधिकार सुरक्षित हैं। इस टिप्पणी पर अभी तक भारत का बयान नहीं आया है।

क्या बोला UN?

UN की प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार ने भारत में लोकसभा चुनाव से पहले केजरीवाल की गिरफ्तारी और कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज करने से जुड़ा सवाल पूछा। इस पर UN महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा, "हमें बहुत उम्मीद है कि भारत में जैसा कि चुनाव वाले किसी भी देश में होता है, राजनीतिक और नागरिक अधिकारों सहित सभी के अधिकारों की रक्षा की जाएगी और हर कोई स्वतंत्र और निष्पक्ष माहौल में मतदान करने में सक्षम होगा।"

इससे पहले अमेरिका ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर टिप्पणी की थी। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा था कि हम मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी पर निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध कानूनी प्रक्रिया की उम्मीद करते हैं।

अमेरिका की टिप्पणी पर भारत ने आपत्ति जताते हुए नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास की कार्यवाहक उपप्रमुख ग्लोरिया बरबेना को तलब किया था। हालांकि, इसके बावजूद अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने फिर इस मामले पर टिप्पणी की थी।

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर जर्मनी के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था, "हमने मामले का संज्ञान लिया है। भारत एक लोकतांत्रिक देश है। हम मानते हैं और उम्मीद करते हैं कि न्यायपालिका की स्वतंत्रता और मौलिक लोकतांत्रिक सिद्धांतों से संबंधित मानक इस मामले में भी लागू होंगे।" भारत ने इसका विरोध करते हुए जर्मन दूतावास के उप प्रमुख को तलब किया था। इसके बाद जर्मनी का रुख नरम हुआ था।

केजरीवाल को शराब नीति से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया है। ED का आरोप है कि केजरीवाल इस घोटाले के मुख्य सरगना हैं और घोटाले से मिली राशि का इस्तेमाल गोवा विधानसभा चुनावों में किया गया है। इससे पहले ED ने केजरीवाल को कई बार समन जारी किए थे, लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए। बता दें कि इसी मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी जेल में बंद हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story