Begin typing your search above and press return to search.

Umesh Pal Case : उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस ने दाखिल की पहली चार्जशीट, आरोप पत्र में सिर्फ सदाकत का नाम

Umesh Pal Case : उमेश पाल हत्याकांड मामले (Umesh Pal Murder Case) में प्रयागराज के धूमनगंज की पुलिस ने पहली चार्जशीट (Chargesheet) को जिला एवं सत्र न्यायालय में शुक्रवार को दायर कर दिया है।

Umesh Pal Case : उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस ने दाखिल की पहली चार्जशीट, आरोप पत्र में सिर्फ सदाकत का नाम
X
By Ragib Asim

Umesh Pal Case : उमेश पाल हत्याकांड मामले (Umesh Pal Murder Case) में प्रयागराज के धूमनगंज की पुलिस ने पहली चार्जशीट (Chargesheet) को जिला एवं सत्र न्यायालय में शुक्रवार को दायर कर दिया है। पुलिस के द्वारा दायर पहली चार्जशीट में सिर्फ एक आरोपी सदाकत अली (Sadaqat Ali) के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया है। बाकी आरोपियों के नामों का इसमें जिक्र नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस कुछ दिन के अंदर ही अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर कर सकती है। अभी पुलिस के पास 25 दिन की मोहलत बाकी है। इस हत्याकांड में शामिल माफिया अतीक अहमद (Atique Ahmed) , उसके भाई अशरफ और बेटे असद के साथ ही गुलाम हसन, अरबाज, उस्मान चौधरी की मौत हो चुकी है।

उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस के द्वारा दाखिल की गई पहली चार्जशीट में सदाकत अली (Sadaqat Ali) को इस घटना की साजिश रचने और शूटरों की मदद करने का आरोप है। इसमें यह भी कहा गया है कि वह मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल में होने वाली मीटिंग में भाग लेता था। इसमें अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen)) भी भाग लिया करती थी। वहीं, पुलिस ने अपनी चार्जशीट में कहा कि शाइस्ता के घर पर हुई कई बैठकों में सदाकत अली शामिल रहा है।

उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) के बाद इस मामले में पहली गिरफ्तारी 27 फरवरी को हुई थी। पुलिस ने मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल से सदाकत खान को अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम देते हुए माफिया अतीक अहमद के नौकर राकेश और हत्याकांड से पहले पूरी जगह की छानबीन करने वाले अख्तर कटरा, मोहम्मद सजद व नियाज अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

इस हत्याकांड में फिलहाल अभी तक कई लोग पुलिस के शिकंजे से बाहर हैं। इनमें पांच-पांच लाख के इनामी साबिर, अरमान और बमबाज गुड्डू मुस्लिम फरार चल रहे हैं। साथ ही, इनके अलावा अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन, अशरफ की पत्नी जैनब और अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी भी वांटेड की सूची में शामिल हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story