Begin typing your search above and press return to search.

Soft Porn Content Ban: सरकार ने सॉफ्ट पॉर्न कंटेंट पर कसा शिकंजा, 25 वेबसाइट्स और ऐप्स पर लगाया बैन, एक क्लिक में देखें लिस्ट!

Soft Porn Content Ban: केंद्र सरकार ने देशभर में तेजी से फैल रहे सॉफ्ट पॉर्न कंटेंट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए Ullu App, ALTT, DesiFlix और Big Shots जैसे पॉपुलर मोबाइल ऐप्स और उनसे जुड़ी वेबसाइट्स को प्रतिबंधित कर दिया है।

Soft Porn Content Ban: सरकार ने सॉफ्ट पॉर्न कंटेंट पर कसा शिकंजा, 25 वेबसाइट्स और ऐप्स पर लगाया बैन, एक क्लिक में देखें लिस्ट!
X
By Ragib Asim

Soft Porn Content Ban: केंद्र सरकार ने देशभर में तेजी से फैल रहे सॉफ्ट पॉर्न कंटेंट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए Ullu App, ALTT, DesiFlix और Big Shots जैसे पॉपुलर मोबाइल ऐप्स और उनसे जुड़ी वेबसाइट्स को प्रतिबंधित कर दिया है। यह फैसला ऑनलाइन परोसे जा रहे अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट को रोकने के लिए लिया गया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी इस सख्त आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ऐसे डिजिटल प्लेटफॉर्म युवाओं और बच्चों की मानसिकता पर गलत असर डाल रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

तुरंत ब्लॉक हों ये वेबसाइट्स

केंद्र सरकार द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISPs) को निर्देश दिया गया है कि वे 25 वेबसाइट्स और ऐप्स को तत्काल प्रभाव से ब्लॉक करें। इन पर ऐसे कंटेंट दिखाए जा रहे थे जिन्हें आईटी एक्ट 2000 और इंडियन पीनल कोड के तहत आपत्तिजनक माना गया है। सरकार का यह कदम साफ तौर पर दिखाता है कि वह डिजिटल दुनिया में फैल रही अश्लीलता पर ‘जीरो टॉलरेंस नीति’ अपना रही है।

इन 25 ऐप्स पर चला सरकार का चाबुक

  • आल्ट -ALTT
  • उल्लू -ULLU
  • बिग शॉट्स ऐप -Big Shots app
  • देशीफ्लिक्स -Desiflix
  • बूमेक्स -Boomex
  • नवरस लाइट -Navarasa Lite
  • गुलाब ऐप -Gulab app
  • कंगन ऐप -Kangan app
  • बुल ऐप -Bull app
  • जलवा ऐपा -Jalva app
  • वाओ एंटरटेनमेंट -Wow Entertainment
  • लुक एंटरटेनमेंट -Look Entertainment
  • हिटप्राइम -Hitprime
  • फेनियो -Feneo
  • शोएक्स -ShowX
  • सोल टॉकीज -Sol Talkies
  • अड्डा टीवी -Adda TV
  • हॉटएक्स वीआईपी -HotX VIP
  • हलचल ऐप -Hulchul app
  • मूडएक्स -MoodX
  • नियानएक्स वीआईपी -NeonX VIP
  • फ्यूजी -Fugi
  • मोजीफ्लिक्स -Mojflix
  • ट्राईफ्लिक्स -Triflicks
  • शोहिट- ShowHit

डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की निगरानी अब होगी और कड़ी

सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार ने साइबर सिक्योरिटी एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि वे ऐसे अन्य प्लेटफॉर्म्स पर भी निगरानी बनाए रखें जो अश्लील सामग्री को बढ़ावा देते हैं। यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया मिशन के तहत ‘स्वच्छ डिजिटल स्पेस’ की दिशा में बड़ा प्रयास माना जा रहा है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story