Begin typing your search above and press return to search.

UGC NET 2024 Update: UGC-NET जून 2024 का एग्जाम क्यों हुआ रद्द, जानिए क्यों होती है NET परीक्षा?

UGC NET 2024 Update: राष्ट्रीय प्रवेश सह-पात्रता परीक्षा (NEET) के बाद अब UGC-NET जून 2024 परीक्षा भी विवादों के घेरे में है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने 18 जून को आयोजित UGC-NET परीक्षा को रद्द कर दिया है।

UGC NET 2024 Update: UGC-NET जून 2024 का एग्जाम क्यों हुआ रद्द, जानिए क्यों होती है NET परीक्षा?
X
By Ragib Asim

UGC NET 2024 Update: राष्ट्रीय प्रवेश सह-पात्रता परीक्षा (NEET) के बाद अब UGC-NET जून 2024 परीक्षा भी विवादों के घेरे में है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने 18 जून को आयोजित UGC-NET परीक्षा को रद्द कर दिया है। 9 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने भीषण गर्मी के बीच इस परीक्षा में भाग लिया था। आइए समझते हैं कि NET को लेकर क्या विवाद है और परीक्षा क्यों रद्द की गई।

साइबर अपराध समन्वय केंद्र की को मिली थी सूचना

शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि 19 जून को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) को गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) की राष्ट्रीय साइबर अपराध खतरा विश्लेषण इकाई से इस परीक्षा को लेकर कुछ जानकारियां मिली थीं। इन जानकारियों के आधार पर यह निर्णय लिया गया कि परीक्षा को रद्द कर दिया जाए, क्योंकि प्रथम दृष्टया परीक्षा की पवित्रता से समझौता किए जाने के संकेत मिले हैं। नई परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके लिए अलग से जानकारी साझा की जाएगी।

CBI करेगी मामले की जांच

शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि मामले की गहन जांच के लिए इसे केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपा जा रहा है। हालांकि, मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि परीक्षा में कहां गड़बड़ी हुई है। सभी 9 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा रद्द की गई है, जिसका मतलब है कि गड़बड़ी पहले पेपर में हुई है, जो सभी अभ्यर्थियों के लिए समान होता है। दूसरा पेपर अभ्यर्थी की विशेषज्ञता के आधार पर 83 अलग-अलग विषयों में होता है।

पेन-पेपर पर हुई थी परीक्षा

NET परीक्षा साल में 2 बार होती है। NTA दिसंबर, 2018 से यह परीक्षा कंप्यूटर पर ऑनलाइन करवा रहा था, लेकिन इस बार इसे पेन और पेपर पर करवाया गया था। NTA ने इसके पीछे तर्क दिया था कि ऐसा करने से ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए जा सकते हैं, क्योंकि ऐसे इलाकों में ऑनलाइन परीक्षा के लिए जरूरी संसाधनों की कमी होती है। 9 लाख अभ्यर्थियों ने एक ही दिन में यह परीक्षा दी थी।

विपक्ष हुआ हमलावर

मामले पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी ने सरकार और प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। खड़गे ने कहा, "परीक्षा पर चर्चा तो बहुत करते हैं, NEET परीक्षा पर चर्चा कब करेंगे? यह लाखों छात्र-छात्राओं के जज्बे की जीत और मोदी सरकार के अहंकार की हार है।" तेजस्वी यादव ने लिखा, "भाजपा के राज में हर परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होना 100 प्रतिशत तय है!" शिवसेना (उद्धव) ने तो NTA को बंद करने की मांग कर डाली।

क्यों होती है NET परीक्षा?

NET परीक्षा विश्वविद्यालयों में PhD, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए होती है। इसमें 2 पेपर होते हैं जिनमें वस्तुनिष्ठ प्रश्न होते हैं। पहले पेपर में 50 प्रश्न होते हैं और दूसरे में 100। हर प्रश्न 2 अंकों का होता है, जिन्हें पूरा करने के लिए अभ्यर्थी को 3 घंटे का समय दिया जाता है। पहला पेपर सभी के लिए एक जैसा होता है, जबकि दूसरा अभ्यर्थी के चुने गए विषय पर आधारित होता है।

परीक्षा रद्द होने के बाद अब अभ्यर्थियों को नई तारीखों का इंतजार है। शिक्षा मंत्रालय और NTA द्वारा जल्द ही नई परीक्षा तिथियों की घोषणा की जाएगी। इस बीच, CBI द्वारा की जाने वाली जांच के नतीजों का भी इंतजार किया जा रहा है ताकि परीक्षा की पवित्रता को बनाए रखा जा सके। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइटों पर अपडेट के लिए नजर बनाए रखें।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story