दो भाईयों ने किया सुसाइड: मां की मौत के सदमे में उठाया आत्मघाती कदम, जहरीला रसायन पीकर दी जान, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट- npg.news
सोनीपत 08 अप्रैल 2026, हरियाणा के सोनीपत में दो भाईयों ने आत्महत्या कर ली है। बीमार मां की मौत से सदमे में आए दोनों बेटों ने सोमवार सुबह जहरीला रसायन पीकर अपनी जान दे दी। मंगलवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद दोनों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया। यह घटना कुंडली थाना क्षेत्र की है।
क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, प्याऊ मनियारी गांव में रहने वाले दीपचंद ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी पत्नी लंबे समय से बीमार थी और इलाज के बाद भी उसके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हो रहा था, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। पत्नी की मौत के बाद से उनके दोनों बेटे अभिषेक (26) और रितिक (25) सदमें में थे।
कैसे की आत्महत्या ?
अभिषेक और रितिक दिल्ली के नाथुपूर स्थित हर्ष न्यूट्रीकेयर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में ऑपरेटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। सोमवार की शाम दोनों ने फैक्ट्री के फ्रीजर से जहरीला रसायन निकालकर पी लिया, जिससे पूरे फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अन्य कर्मचारी उन्हें पीतमपुरा स्थित सरोज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शोक में डूबा पूरा गांव
मंगलवार को दोनों शवों का डॉ भीमराव अंबेडकर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं जब मंगलवार देर शाम दोनों शवों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया, तो पूरा गांव शोक में डूब गया।
विशेष नोट- खुदकुशी करना किसी समस्या का समाधान नहीं है। अगर आपके या आपके किसी जान-पहचान वाले के मन में आत्महत्या का ख्याल आता है तो यह बेहद गंभीर है। इस इमरजेंसी की स्थिति में आप तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें। इसके अलावा टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल किया जा सकता है। यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे। क्योंकि, जान है तो जहान है।
-
Home
-
Menu
