दर्दनाक हादसाः 11 लोगों की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं, एक गंभीर, सीमेंट मिक्सर ने वैन को मारी टक्कर...

Tragic accident: ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे में भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा आज सुबह साढ़े 10 से 11 बजे के बीच हुआ। तेज रफ़्तार सीमेंट मिक्सर ट्रक ने लोगों से भरी वैन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो अन्य गंभीर है, जिनका उपचार अस्पताल में जारी है। मृतकों में आठ पुरूष और तीन महिलाएं शामिल है।
जानकारी के मुताबिक, कल्याण से मुरबाड के बीच चलने वाली वैन आज सुबह कल्याण से 13 लोगों को लेकर मुरबाड की ओर निकली थी। इसी बीच थाणे के रैता ब्रिज के उपर सामने से आ रही सीमेंट मिक्सर ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भयावह था कि वैन के परखच्चे उड़ गए। वैन सवार 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई।
लोगों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जहां दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, दो अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका उपचार जारी है। हादसे के दौरान कल्याण से अहिल्यानगर जाने वाले मार्ग पर घंटो यातायात जाम रहा। पुलिस की टीम ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जाम को क्लियर करवाया।
मुरबाड के तहसीलदार ने मीडिया को बताया कि हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है। वहीं, दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका उपचार उल्हासनगर के सेन्ट्रल अस्पताल में जारी है।
पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर, घटना की जांच कर रही है। साथ ही घटना के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
Tags
-
Home
-
Menu
