Begin typing your search above and press return to search.

भीषण हादसे में ड्राइवर समेत 5 यात्रियों की मौत: चट्टान से टकराकर पलटी टूरिस्ट बस, 20 से ज्यादा लोग...

Odisha Bus Accident: ओडिशा के नयागढ़ में 40 यात्रियों से भरी टूरिस्ट बस चट्टान से टकराकर पलट गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए।

Odisha Bus Accident
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट- NPG.NEWS

By Chitrsen Sahu

नयागढ़ 28 मार्च 2026, ओडिशा के नयागढ़ में भीषण हादसा हुआ है। यहां शुक्रवार देर रात 40 यात्रियों से भरी टूरिस्ट बस चट्टान से टकराकर पलट गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। घायलों को दशपल्ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। यह घटना दशपल्ला थाने के पास हुई है।

कब और कैसे हुआ हादसा ?

जानकारी के मुताबिक, 40 यात्रियों को लेकर टूरिस्ट बस ब्रह्मपुर से हरि शंकर की यात्रा पर जा रही थी। शुक्रवार देर रात बस टाकराघाट हनुमान घाटी के पास पहुंची थी, तभी ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस सीधे चट्टान से जा टकराई। इसके बाद पलट गई और घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई।

यात्रियों को बचाने लिया गया गैस कटर का सहारा

सूचना मिलते ही दशपल्ला और बनिगोछा थाने की पुलिस रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंची। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया गया। गैस कटर की मदद से बस के मलबे में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। इस घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। सभी को शपल्ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।

हादसे की वजह तलाशने में जुटी पुलिस

मृतकों की पहचान हरि पात्रा, लक्ष्मी पात्रा, सुप्रभा साहू, सुमित साहू और बस ड्राइवर प्रवीण साहू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी मृतक ब्रह्मपुर गांव के रहने वाले थे। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस के साथ पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस हादसे के पीछे की सही वजह की तलाश कर रही है।

सड़क हादसे से बचने के लिए क्या करें ?

  • वाहन चलाते वक्त हेलमेट पहने और सीट बेल्ट लगाएं।
  • वाहन चलाते वक्त मोबाइल का इस्तेमाल न करें।
  • शराब पीकर वाहन न चलाएं।
  • निर्धारित गति सीमा के अंदर वाहन चलाएं।
  • समय-समय पर अपने वाहन का सर्विसिंग कराएं।
  • टेक ओवर करते वक्त सावधानी बरते।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story