Begin typing your search above and press return to search.

Top 10 Longest-Serving CM In India 2025: भारत के सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले मुख्यमंत्री कौन-कौन? नीतीश कुमार के शपथ से पहले जानें पूरी लिस्ट

Longest serving CM of India: एनडीए की जीत के बाद नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। जानें भारत के सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले मुख्यमंत्रियों की पूरी लिस्ट, चामलिंग से लेकर नवीन पटनायक तक।

Top 10 Longest-Serving CM In India 2025: भारत के सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले मुख्यमंत्री कौन-कौन? नीतीश कुमार के शपथ से पहले जानें पूरी लिस्ट
X
By Ragib Asim

Longest serving CM of India: बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए की शानदार जीत ने राज्य में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार का रास्ता साफ कर दिया है। बुधवार को एनडीए विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से नेता चुना गया। इसके साथ ही उनकी 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ तय हो गई है।

20 साल से अधिक समय तक सत्ता का नेतृत्व
नीतीश कुमार अब तक नौ बार बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 2000 में उनका सात दिन का पहला कार्यकाल बहुमत न होने के कारण समाप्त हो गया था, लेकिन 2005 के बाद उन्होंने लगातार बिहार की राजनीति पर मजबूत पकड़ बनाए रखी। बीच में सिर्फ मई 2014 से फरवरी 2015 के बीच जीतन राम मांझी मुख्यमंत्री रहे। वर्तमान कार्यकाल को जोड़ें तो नीतीश अब तक बिहार का नेतृत्व लगभग 20 वर्षों से कर रहे हैं जो उन्हें बिहार के इतिहास में सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाला मुख्यमंत्री बनाता है।
भारत के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नेता
पवन कुमार चामलिंग (सिक्किम): 24 साल 165 दिन
12 दिसंबर 1994 से 26 मई 2019 तक लगातार पांच जीत और लगभग 25 साल का कार्यकाल। वे भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नेता हैं।
नवीन पटनायक (ओडिशा): 24 साल 99 दिन
5 मार्च 2000 से 12 जून 2024 तक ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे। 2024 में BJP को सत्ता मिलने के बाद उनका कार्यकाल खत्म हुआ।
ज्योति बसु (पश्चिम बंगाल): 23 साल 137 दिन
21 जून 1977 से 5 नवंबर 2000 तक वाम मोर्चा सरकार के नेतृत्वकर्ता। वे भारत के सबसे सम्मानित नेताओं में गिने जाते हैं।
गेंगोंग अपांग (अरुणाचल प्रदेश): 22 साल 250 दिन
18 जनवरी 1980 से 1999 तक लंबा पहला कार्यकाल, फिर 2003 से 2007 तक वापसी के साथ कुल मिलाकर लगभग 23 वर्ष मुख्यमंत्री रहे।
लाल थानहावला (मिजोरम): 22 साल 60 दिन
1984 से 1998 के बीच कई कार्यकाल और फिर 2008 से 2018 तक का कार्यकाल मिलाकर वे भी देश के लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्रियों में शामिल हैं।
वीरभद्र सिंह (हिमाचल प्रदेश) 21 साल 13 दिन
1983 से 2017 के बीच चार बार मुख्यमंत्री रहे और हिमाचल की राजनीति के सबसे प्रभावशाली चेहरों में शामिल रहे।
माणिक सरकार (त्रिपुरा) 19 साल 363 दिन
1998 से 2018 तक लगातार चार कार्यकाल। उन्हें भारत के सबसे सादगीपूर्ण मुख्यमंत्री के रूप में भी जाना जाता है।
नीतीश कुमार (बिहार) 19 साल 93 दिन (19 नवंबर 2025 तक)
मार्च 2000 से अब तक लगभग 6,485 दिन मुख्यमंत्री रह चुके हैं। बिहार में सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड उनके नाम है।
एम. करुणानिधि (तमिलनाडु) 18 साल 362 दिन
1969 से 2011 के बीच कई बार मुख्यमंत्री बने। उन्हें द्रविड़ राजनीति का प्रमुख चेहरा माना जाता है।
प्रकाश सिंह बादल (पंजाब) 18 साल 250 दिन
1970 से 2017 के बीच कई कार्यकाल। वे देश के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड भी रखते हैं।
बिहार के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री कौन कौन है?
नीतीश कुमार — 6485 दिन
श्री कृष्ण सिंह — 3199 दिन
राबड़ी देवी — 2746 दिन
लालू प्रसाद यादव — 2693 दिन
जगन्नाथ मिश्रा — 2006 दिन
केबी सहाय — 1250 दिन
बिंदेश्वरी दुबे — 1068 दिन
बिनोदानंद झा — 956 दिन
कर्पूरी ठाकुर — 828 दिन
क्या नीतीश अब चामलिंग-पटनायक रिकॉर्ड को चुनौती देंगे?
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, अगर नीतीश कुमार अगले कुछ वर्षों तक मुख्यमंत्री बने रहते हैं, तो वे नवीन पटनायक को पार कर सकते हैं, लेकिन चामलिंग का लगभग 25 वर्षों वाला रिकॉर्ड तोड़ना अभी भी कठिन माना जा रहा है।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story