Begin typing your search above and press return to search.

Aaj ka Mausam Kaisa Rahega 18 December: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, शीतलहर का कहर जारी, जानिए आज के मौसम का हाल

Aaj ka Mausam Kaisa Rahega 18 December: देशभर में ठंड ने अपने पैर पसार लिए हैं। पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे की चपेट से लोग परेशान हैं।

Aaj Ka Mausam 8 July 2024: भारत भर में मॉनसून का अपडेट, दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
X
By Ragib Asim

Aaj ka Mausam Kaisa Rahega 18 December: देशभर में ठंड ने अपने पैर पसार लिए हैं। पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे की चपेट से लोग परेशान हैं। दिन में धूप जरूर खिल रही है, लेकिन सुबह और शाम कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा है। सड़कों पर लोग अलाव जलाकर ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर में जमी डल झील, श्रीनगर का न्यूनतम तापमान -5.3°C

जम्मू-कश्मीर में इस सीजन की सबसे कड़ाके की ठंड पड़ रही है। श्रीनगर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान -5.3°C दर्ज किया गया। डल झील और अन्य जलस्रोत जमने लगे हैं। मौसम विभाग ने यहां ठंड के चलते अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी, तापमान -8.5°C तक गिरा

हिमाचल प्रदेश के पांपोर के कानीबल में मंगलवार को तापमान -8.5°C दर्ज किया गया। उत्तराखंड के बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में भारी बर्फबारी हुई है। लाहौल-स्पीति के ताबो में भी तापमान -6.4°C तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 23 दिसंबर तक शीतलहर का असर जारी रहेगा।

पंजाब और हरियाणा में ठिठुरन, फरीदकोट में शून्य पर पहुंचा पारा

मैदानी इलाकों में ठंड अपने चरम पर है। पंजाब के फरीदकोट में तापमान शून्य डिग्री पर पहुंच गया, जबकि फजिल्का में 0.9°C और पठानकोट में 1.7°C दर्ज किया गया। हरियाणा में हिसार सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 1.6°C रहा। दोनों राज्यों में 23 दिसंबर तक ठंड और कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली और यूपी में कोहरे का कहर, ठंड बढ़ी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5.9°C दर्ज किया गया। यूपी का अयोध्या मंगलवार को सबसे ठंडा शहर रहा, जहां तापमान 5.0°C तक गिर गया। मौसम विभाग ने लखनऊ सहित 35 जिलों में घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

मध्य और पश्चिम भारत में भी ठंड का असर

राजस्थान में फतेहपुर लगातार चौथे दिन सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां शीतलहर का असर जारी है। मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 1.6°C दर्ज किया गया। महाराष्ट्र के बारामती में तापमान 7.8°C तक गिर गया। नासिक, पुणे और जलगांव में भी ठंड ने अपना असर दिखाया है।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक देश के विभिन्न हिस्सों में शीतलहर और कोहरे के बने रहने की चेतावनी दी है। लोगों को जरूरी एहतियात बरतने और गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। देशभर में ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है। मौसम की ये मार अभी कुछ और दिन झेलनी पड़ सकती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story