Tillu Tajpuriya Murder: तिहाड़ जेल में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या, लोहे के रॉड से किया गया हमला
Tillu Tajpuriya Murder: दिल्ली (Delhi) की तिहाड़ जेल में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया (Tillu Tajpuriya) की हत्या हो गई है। टिल्लू ताजपुरिया पर विरोधी गैंग के सदस्यों ने हमला कर दिया था। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल (Hospital) लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कतर दिया गया।

Tillu Tajpuriya Murder: दिल्ली (Delhi) की तिहाड़ जेल में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया (Tillu Tajpuriya) की हत्या हो गई है। टिल्लू ताजपुरिया पर विरोधी गैंग के सदस्यों ने हमला कर दिया था। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल (Hospital) लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कतर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि दिल्ली के रोहिणी कोर्ट शूटआउट (Rohini Court Shootout) के आरोपी गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया (Tillu Tajpuriya) पर विरोधी गैंग के सदस्य योगेश टुंडा और अन्य ने तिहाड़ जेल में हमला कर दिया। उसे दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय (DDU) अस्पताल ले जाया गया, वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस (Delhi Police) मामले की गहनता से जांच कर रही है। तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने बताया कि हाई-सिक्योरिटी वार्ड के भूतल पर रहने वाले विरोधी गैंग के सदस्यों दीपक, योगेश, राजेश और रियाज खान ने उसी वार्ड की पहली मंजिल पर लगी हुई ग्रिल को उखाड़ कर टिल्लू ताजपुरिया के पेट में घोंप दिया।
जानकारी के मुताबिक, योगेश टुंडा और उसके साथियों ने उस पर लोहे की रॉड से हमला किया था। इसके बाद गंभीर रूप से घायल ताजपुरिया को सुबह 06:30 बजे डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। CJ 8 में बंद योगेश टूंडा ने लोहे की ग्रिल उखाड़कर CJ9 में बंद टिल्लू के पेट में घोंप दिया।
बताया जा रहा है कि योगेश टूंडा और उसके साथी दीपक तीतर ने लोहे की रॉड से हमला कर उसकी जान ले ली। दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में 24 सितंबर 2021 को हुए शूटआउट में टिल्लू ताजपुरिया का नाम सामने आया था। इस शूटआउट में गैंगस्टर जितेंद्र उर्फ गोगी की हत्या कर दी गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, हाई रिस्क वार्ड के ग्राउंड फ्लोर में बंद 33 वर्षीय टिल्लू पर चार कैदियों दीपक, योगेश, राजेश और रियाज खान ने हमला किया, जो उसी वार्ड की पहली मंजिल पर बंद थे। वार्ड की पहली मंजिल पर लगी लोहे की ग्रिल को हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया।
हाल ही में एक आतंकी मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की जांच के दौरान टिल्लू का नाम सामने आया था। रोहिणी कोर्ट नंबर 207 में पिछले साल 24 सितंबर को दो शूटरों ने शूटआउट के दौरान जितेंद्र गोगी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
कौन था गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया (Tillu Tajpuriya)
टिल्लू ताजपुरिया (Tillu Tajpuriya) दिल्ली में एक कुख्यात आपराधिक गिरोह का मुखिया था। 24 सितंबर, 2021 को ताजपुरिया के दो सहयोगियों ने वकीलों की वेश में आए गोगी की दिल्ली की रोहिणी अदालत (Rohini Court) के एक अदालत कक्ष के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी थी। रोहिणी कोर्ट संख्या 207 में जितेंद्र उर्फ गोगी (Ganster Jitender Gogi) के घुसते ही हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। गोगी की मौके पर ही मौत हो गई थी। फायरिंग होते ही कोर्ट परिसर में भगदड़ मच गई थी। वकील व जज अपनी जान बचाने के लिए एक कमरें में बंद हो गए थे। हालांकि, जिन लोगों ने गोगी पर फायरिंग की थी, पुलिस ने उन्हें कोर्ट परिसर में ही मार गिराया था। इस घटना में मुख्य साजिशकर्ता के रूप में टिल्लू ताजपुरिया ((Tillu Tajpuriya)) का नाम सामने आया था।
टिल्लू ताजपुरिया से पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता के रूप में पूछताछ की थी। गोगी और ताजपुरिया गिरोह करीब एक दशक से दुश्मनी चली आ रही है। इन 10 सालों के दौरान दो गुटों के बीच हुई झड़पों में अब तक दो दर्जन से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। गिरफ्तार किए गए दोनों गिरोह के सदस्य सुपारी पर हत्या, जबरन वसूली, डकैती और कार लूट के मामले में आरोपित हैं।
