Begin typing your search above and press return to search.

Tesla India Launch: Tesla की भारत में धमाकेदार एंट्री! क्या VinFast और Kia को दे पाएगी टक्कर? जानिए इंडिया में EV मार्केट की असली तस्वीर

Tesla India Launch: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार Tesla ने भारत में अपनी आधिकारिक मौजूदगी दर्ज करा दी है। आज मुंबई के BKC स्थित मेकर मैकसिटी मॉल में Tesla का पहला एक्सपीरियंस सेंटर खोला गया है।

Tesla India Launch: Tesla की भारत में धमाकेदार एंट्री! क्या VinFast और Kia को दे पाएगी टक्कर? जानिए इंडिया में EV मार्केट की असली तस्वीर
X
By Ragib Asim

Tesla India Launch: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार Tesla ने भारत में अपनी आधिकारिक मौजूदगी दर्ज करा दी है। आज मुंबई के BKC स्थित मेकर मैकसिटी मॉल में Tesla का पहला एक्सपीरियंस सेंटर खोला गया है। इससे अब भारत में Tesla कारों की टेस्ट ड्राइव, बुकिंग और बिक्री की शुरुआत हो सकेगी। कंपनी जल्द ही दिल्ली में दूसरा शोरूम शुरू करेगी।

भारत में Tesla की पहली पेशकश: Model Y और Model 3

Tesla की भारत में शुरुआत Model 3 और Model Y के लॉन्च से होगी। Model Y की कीमत 32,500 डॉलर से शुरू हो सकती है, जबकि Long Range AWD वर्जन की कीमत 46,000 डॉलर तक हो सकती है। Model Y दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली EV SUV है और इसके दो वेरिएंट – RWD (रियर-व्हील ड्राइव) और AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) – भारत में लॉन्च होंगे। उम्मीद है कि अगस्त के अंत तक डिलीवरी शुरू हो सकती है।

भारत में टेस्ला के लिए क्या हैं चुनौतियां?

भारत में EV इंपोर्ट पर लगभग 70% ड्यूटी लगती है। ऐसे में Tesla फिलहाल चीन और जर्मनी से गाड़ियां इंपोर्ट करने की योजना बना रही है। हालांकि भारत सरकार के साथ स्थानीय असेंबली और मेक इन इंडिया को लेकर बातचीत भी जारी है। वहीं चीन और यूरोपीय बाजार में बिक्री में गिरावट के चलते Tesla का भारत पर ध्यान केंद्रित करना रणनीतिक रूप से अहम है।

मुकाबले में VinFast और Kia भी पूरी तैयारी में

भारत का EV बाजार अब सिर्फ Tesla तक सीमित नहीं है। वियतनाम की कंपनी VinFast अपनी VF6 और VF7 कारों के साथ EV रेस में उतर चुकी है।

  • VF6: अनुमानित कीमत ₹25 लाख
  • VF7: अनुमानित कीमत ₹50 लाख
  • VinFast ने 27 शहरों में 32 डीलरशिप का नेटवर्क तैयार कर लिया है।

दूसरी ओर, दक्षिण कोरियाई ऑटोमेकर Kia अपनी Carens Clavis EV को जल्द भारत में लॉन्च कर सकती है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹19-20 लाख के बीच हो सकती है।

भारत में EV मार्केट का ट्रेंड

  • भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है।
  • जून 2025 तक पैसेंजर EV सेगमेंट में हिस्सेदारी 2.5% से बढ़कर 4.4% हो चुकी है।

सरकारी नीति, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और सब्सिडी जैसे फैक्टर्स इस ग्रोथ को सपोर्ट कर रहे हैं। ऐसे में ग्लोबल कंपनियों के लिए भारत अब एक हॉट डेस्टिनेशन बन चुका है।

Tesla की एंट्री से भारतीय EV मार्केट को नई ऊर्जा मिलना तय है। लेकिन मुकाबला आसान नहीं होगा – VinFast का तेज़ नेटवर्क, Kia की किफायती पेशकश और भारत की टैरिफ नीतियां Tesla की राह में चुनौतियां पेश करेंगी। अब देखना होगा कि Elon Musk की कंपनी भारत के बाजार में डोमिनेशन करती है या एडजस्टमेंट।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story