IAF Plane Crash News : तेलंगाना में वायुसेना का ट्रेनर एयरक्राफ्ट हुआ दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत
IAF Plane Crash News: तेलंगाना में भारतीय वायु सेना (आईएएफ) का ट्रेनिंग विमान सोमवार को क्रैश हो गया है। इस हादसे में दो पायलट की मौत हो गई है।

IAF Plane Crash News: तेलंगाना में भारतीय वायु सेना (आईएएफ) का ट्रेनिंग विमान सोमवार को क्रैश हो गया है। इस हादसे में दो पायलट की मौत हो गई है। भारतीय वायसेना ने इस हादसे की जानकारी देते हुए कहा कि आज सुबह रूटीन ट्रेनिंग के दौरान एक PC 7 Mk II एयरक्राफ्ट का एक्सीडेंट हो गया।
उसमें 2 पायलट सवार थे। हालांकि, किसी आम नागरिक की जान को कोई नुकसान नहीं हुआ है। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हैदराबाद के पास हुई इस हादसे पर दुख जताया है।
#WATCH | A Pilatus PC 7 Mk II aircraft met with an accident today morning during a routine training sortie from AFA, Hyderabad. Both pilots onboard the aircraft sustained fatal injuries. No damage to any civil life or property has been reported: Indian Air Force officials https://t.co/EbRlfdILfg pic.twitter.com/Eu65ldloo6
— ANI (@ANI) December 4, 2023
हादसे में दोनों पायलट की मौत
भारतीय वायु सेना ने कहा, एएफए हैदराबाद से नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान आज सुबह एक पिलाटस पीसी 7 एमके आईएल ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह गहरे अफसोस के साथ आईएएफ पुष्टि करती है कि विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि पायलटों में एक प्रशिक्षक और एक कैडेट शामिल है।
