Begin typing your search above and press return to search.

पिता है या हैवान! अपनी ही जुड़वा बेटियों को जिन्दा कुएं में फेंककर ली जान, आखिर क्यों उठाया ये खौफनाक कदम

Telangana Crime News: तेलंगाना के करीमनगर जिले दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. शुक्रवार को जुबलीनगर गांव में एक पिता ने अपनी चार साल की दो जुड़वां बेटियों को कुएं में डुबोकर मार डाला.

Telangana Crime News
X

इमेज- AI

By Neha Yadav

Telangana Double Murder: 4 अप्रैल 2026, तेलंगाना के करीमनगर जिले दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. शुक्रवार को जुबलीनगर गांव में एक पिता ने अपनी चार साल की दो जुड़वां बेटियों को कुएं में डुबोकर मार डाला.

पिता ने ली अपनी दो बेटियों की जान

मामला जिले के जुबलीनगर गांव का है. आरोपी पिता की पहचान श्रीशैलम के रूप में हुई है. श्रीशैलम ने अपनी दो बेटियों अपनी चार साल की दो जुड़वां बेटियों गीतमशी और गीतनविका को कुएं डुबा दिया. जिससे उसकी मौत हो गयी. घरेलू विवाद से तंग आकर उसने दोनों की जान लेली.

आखिर क्यों पिता बना अपनी बेटियों की जान का दुश्मन

जानकारी के मुताबिक़, श्रीशैलम और मौनिका की शादी 6 साल पहले हुई थी. दोनों की दो चार साल की जुड़वा बेटियां थी. श्रीशैलम और मौनिका दोनों पति पत्नी की बीच दिन झगड़े हुआ करते थे. झगड़ा धीरे धीरे इतना बढ़ा कि पिता ने इतना बड़ा कदम उठा लिया जो किसी ने सोचा भी नहीं था.

कुएं में धक्का दे दिया

शुक्रवार 4 अप्रैल को वह चोरी छिपे अपनी दोनों बेटियों को खेत ले गया और वहां दोनों को कुएं में धक्का दे दिया, जिससे उनकी डूबकर मौत हो गई.

कैसे हुआ खुलासा

इधर, किसी को भी शक न हो इसलिए वह अनजान बना रहा. सुबह से ही दोनों बच्चियां लापता थी. बच्चियों का पता नहीं चलने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस बच्चियों की तलाशी में जुट गयी है. रिश्तेदारों और परिजनों से पूछताछ की गयी. रिश्तेदारों में पिता पर शक जताया.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की. जिसमे उसने अपना गुनाह कुबूल किया. वहीँ, देर शाम दोनों बच्चियों के शव बरामद कर लिया गया. बच्चियों की हत्या की वजह घरेलु विवाद बताई जा रही है. फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. जिसके बाद वजह स्पष्ट हो सकेगी.


Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story