Begin typing your search above and press return to search.

TATA and Airbus: अब भारत में ही बनेंगे हेलीकॉप्टर, टाटा और एयरबस के बीच हुआ बड़ा समझौता

TATA and Airbus: टाटा समूह और फ्रांस की एयरक्राफ्ट निर्माता कंपनी एयरबस ने नागरिक हेलीकॉप्टर के निर्माण के लिए एक समझौता किया है। इस समझौते के तहत दोनों मिलकर H125 सिंगल इंजन हेलीकॉप्टर का भारत में निर्माण करेंगे।

TATA and Airbus: अब भारत में ही बनेंगे हेलीकॉप्टर, टाटा और एयरबस के बीच हुआ बड़ा समझौता
X
By Ragib Asim

TATA and Airbus: टाटा समूह और फ्रांस की एयरक्राफ्ट निर्माता कंपनी एयरबस ने नागरिक हेलीकॉप्टर के निर्माण के लिए एक समझौता किया है। इस समझौते के तहत दोनों मिलकर H125 सिंगल इंजन हेलीकॉप्टर का भारत में निर्माण करेंगे। भारत के विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की भारत यात्रा के दौरान इस समझौते पर हस्ताक्षर हुए।

समझौते के तहत टाटा समूह और एयरबस हेलीकॉप्टर का निर्माण गुजरात के वडोदरा में करेंगे। इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, बाजार में पहले से ही इस तरह के 600 से 800 हेलीकॉप्टर की मांग है। H125 ऊंचाई पर और गर्म वातावरण में बेहतर प्रदर्शन प्रदान करता है। इसका इस्तेमाल मेडिकल एयरलिफ्ट, सर्विलांस मिशन, अग्निशमन, हवाई सर्वेक्षण और यात्री परिवहन के लिए किया जाएगा। इसका उपयोग विभिन्न देशों के सशस्त्र बलों द्वारा प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए भी किया जाता है।

इस हेलीकॉप्टर का नाम पहले AS350 B3e था। 2015 में इसे बदलकर H125 नाम दिया गया। H125 हेलीकॉप्टर अब तक मिलकर 3.7 करोड़ घंटे से अधिक उड़ान भर चुके हैं। वर्तमान में दुनियाभर में विभिन्न ऑपरेटरों के पास 5,350 H125 हेलीकॉप्टर हैं।

विदेश सचिव क्वात्रा ने कल रात जयपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के बीच वार्ता के दौरान हुए समझौते के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भारत और फ्रांस ने एक रक्षा औद्योगिक साझेदारी रोडमैप तैयार किया है और यह रोडमैप प्रमुख सैन्य हार्डवेयर और प्लेटफार्मों के सह-विकास और सह-उत्पादन में मदद करेगा। इसके साथ ही अंतरिक्ष, भूमि युद्ध, साइबरस्पेस और कृत्रिम बुद्धिमत्ता सहित कई क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी सहयोग किया जाएगा।

क्वात्रा ने कहा कि भारत-फ्रांस रक्षा औद्योगिक रोडमैप रोबोटिक्स, स्वायत्त वाहनों और साइबर रक्षा के क्षेत्रों में भी नए बदलाव लाएगा। उन्होंने बताया कि उपग्रह प्रक्षेपण में सहयोग के लिए न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड और फ्रांसीसी एरियनस्पेस के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए हैं। इसके अलावा दोनों नेताओं ने गाजा में संघर्ष, आतंकवाद और मानवीय पहलुओं सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। इसके साथ ही लाल सागर की सुरक्षा स्थिति पर भी चर्चा की गई।

वडोदरा में पहले से ही टाटा समूह और एयरबस कंपनी मिलकर 40 C-295 परिवहन विमान बना रही हैं। इस संबंध में सितंबर, 2021 में भारत ने एयरबस डिफेंस एंड स्पेस के साथ लगभग 21,000 करोड़ रुपये का एक समझौता किया था। इस समझौते के तहत पुराने एवरो-748 की जगह C-295 एयरक्राफ्ट खरीदें जाएंगे। भारत ने 56 विमानों की मांग की थी, जिनमें से 40 वडोदरा में बनाए जाएंगे इनके निर्माण के लिए एयरबस ने टाटा से समझौता किया है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story