Begin typing your search above and press return to search.

Tamil Nadu Road Accident: तमिलनाडु के सेलम में बस खाई में गिरी, 5 की मौत, 40 से ज्यादा घायल

Tamil Nadu Road Accident: तमिलनाडु के सेलम जिले में मंगलवार रात को बड़ा हादसा हुआ। यहां यरकौड घाट रोड पर एक निजी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिससे 5 यात्रियों की मौत हो गई।

Tamil Nadu Road Accident: तमिलनाडु के सेलम में बस खाई में गिरी, 5 की मौत, 40 से ज्यादा घायल
X
By Ragib Asim

Tamil Nadu Road Accident: तमिलनाडु के सेलम जिले में मंगलवार रात को बड़ा हादसा हुआ। यहां यरकौड घाट रोड पर एक निजी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिससे 5 यात्रियों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बस 11वें हेयरपिन मोड़ से गुजर रही थी। हादसे में करीब 40 अन्य यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के समय बस में 56 यात्री सवार थे, जो यरकौड से सेलम जा रहे थे।

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस ने बताया कि घायल यात्रियों ने जानकारी दी कि जब बस 11वें हेयरपिन मोड़ से गुजर रही थी तो काफी तेज रफ्तार में थी, जिससे वह किनारे की दीवार से टकरा गई और अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। पुलिस ने बताया कि बस में अधिकतक मजदूर थे, जो निर्माण कार्य से अपने घर लौट रहे थे। हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story