Begin typing your search above and press return to search.

Tamil Nadu Farmers: खोपड़ी-हड्डी के साथ प्रदर्शन के बाद अब पेड़ और टावर पर चढ़े किसान, जंतर-मंतर पर हुआ बवाल

Tamil Nadu Farmers: दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे तमिलनाडु के किसान बुधवार को मोबाइल टावर पर चढ़ गए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

Tamil Nadu Farmers: खोपड़ी-हड्डी के साथ प्रदर्शन के बाद अब पेड़ और टावर पर चढ़े किसान, जंतर-मंतर पर हुआ बवाल
X
By Ragib Asim

Tamil Nadu Farmers: दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे तमिलनाडु के किसान बुधवार को मोबाइल टावर पर चढ़ गए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें महिला समेत कई किसान हाथों में झंडे लेकर टावर पर काफी ऊंचाई तक चढ़ गए और नारे लगाए। सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने किसानों को एक-एक कर नीचे उतारा। बता दें, किसान पिछले कई दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं।

इंडिया टुडे के मुताबिक, नेशनल साउथ इंडियन रिवर इंटरलिंकिंग फार्मर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अय्याकन्नू ने बताया कि 2019 के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फसलों का मुनाफा दोगुना करने और नदियों को जोड़ने का वादा किया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। किसानों ने कहा कि अगर केंद्र उनकी मांगों को नहीं सुनती तो वे प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाकर प्रदर्शन करेंगे। बता दें, किसान अपने साथ कथित तौर पर आत्महत्या कर चुके किसानों की खोपड़ी-हड्डियां लाए हैं।

तमिलनाडु के कुछ किसानों ने बुधवार को कई मुद्दों पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में एक महिला भी शामिल है। प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारी जहां पेड़ पर जा चढ़े, वहीं कुछ मोबाइल टावर पर चढ़ गए।

किसानों की क्या है मांग?

  • अपनी फसलों के लिए बेहतर कीमतें
  • भारत में सभी नदियों को जोड़ने की मांग
  • 5,000 रुपये की पेंशन
  • व्यक्तिगत बीमा

पुलिस ने इस प्रदर्शन को लेकर कहा कि तमिलनाडु के बड़ी संख्या में किसान जंतर-मंतर पर एकत्र हुए हैं, जिनमें से कुछ ने पास के पेड़ों और एक मोबाइल टावर पर चढ़ने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों में से एक को मोबाइल टावर से वापस जमीन पर लाने के लिए फायर ब्रिगेड क्रेन का इस्तेमाल किया।

पुलिस उपायुक्त (नई दिल्ली) देवेश कुमार महला ने बताया, 'लगभग 50 लोग नदियों को जोड़ने के लिए आए हैं। उनमें से दो ने एक मोबाइल टावर पर चढ़ने की कोशिश की, लेकिन वे वापस जमीन पर लौट आए।'

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि तमिलनाडु के लगभग 100 किसानों ने प्रदर्शन में भाग लिया। किसानों ने कहा कि वे कृषि उपज से अपनी आय दोगुनी करने, 5,000 रुपये की पेंशन, व्यक्तिगत बीमा और भारत में सभी नदियों को जोड़ने की मांग कर रहे हैं। किसानों ने ये भी कहा कि अगर मांगें नहीं हुईं पूरी तो वह प्रधानमंत्री मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story