Begin typing your search above and press return to search.

Tamil Nadu Crime News: वीडियो बनाकर महिलाओं के खिलाफ किए आपत्तिजनक कमेंट, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर गिरफ्तार

Tamil Nadu Crime News: तमिलनाडु के त्रिची में एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को महिलाओं का अपमान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने महिलाओं के खिलाफ वीडियो बनाकर उसे प्रसारित किया।

Tamil Nadu Crime News: वीडियो बनाकर महिलाओं के खिलाफ किए आपत्तिजनक कमेंट, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर गिरफ्तार
X
By Ragib Asim

Tamil Nadu Crime News: तमिलनाडु के त्रिची में एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को महिलाओं का अपमान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने महिलाओं के खिलाफ वीडियो बनाकर उसे प्रसारित किया।

आजतक के मुताबिक, गिरफ्तार व्यक्ति का नाम इनबनिधि है, जो पुदुकोट्टई इलाके में रहता है। उसके द्वारा पोस्ट वीडियो में महिलाओं के व्यवहार और कपड़ों के बारे में बात की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि वीडियो में इनबनिधि ने सवाल किया है कि महिलाओं को दुपट्टा क्यों पहनना चाहिए। इसके लिए उन्होंने बेहद अजीबोगरीब तर्क दिए हैं। वीडियो में इनबनिधि ने महिलाओं को विश्वासघाती और बेईमान बताया। इस वीडियो के वायरल होने पर काफी हंगामा हुआ था और लोगों ने सोशल मीडिया पर इनबनिधि को घेरा। वीडियो की शिकायत पुलिस में होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की महिला विरोधी सामग्री की शिकायत साइबर क्राइम पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने जांच के बाद वीडियो की समीक्षा की और प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस का कहना है कि इनबनिधि के अन्य वीडियो में भी कुछ ऐसी ही सामग्री है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और उनके वीडियो को जांच के लिए भेजा गया है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story