Begin typing your search above and press return to search.

Taliban Latest News Updates Hindi: तालिबान को प्रतिबंधित आतंकी संगठनों की लिस्ट से हटाने वाला है रूस, 2003 में लगाया था प्रतिबंध

Taliban Latest News Updates Hindi: अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान को रूस प्रतिबंधित आतंकवादी सूची से हटा देगा। यह जानकारी रूस की सरकारी समाचार एजेंसी RIA नोवोस्ती ने दी।

Taliban Latest News Updates Hindi: तालिबान को प्रतिबंधित आतंकी संगठनों की लिस्ट से हटाने वाला है रूस, 2003 में लगाया था प्रतिबंध
X
By Ragib Asim

Taliban Latest News Updates Hindi: अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान को रूस प्रतिबंधित आतंकवादी सूची से हटा देगा। यह जानकारी रूस की सरकारी समाचार एजेंसी RIA नोवोस्ती ने दी। रूस के विदेश और न्याय मंत्रालय ने तालिबान को आतंकवादी सूची से हटाने का समर्थन करते हुए एक प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पास भेजा गया है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि कजाकिस्तान ने भी हाल ही में यह निर्णय लिया है।

रूस और अफगानिस्तान के बीच कूटनीति को बढ़ावा मिलेगा

कजाकिस्तान ने तालिबान को 2023 के अंत में आतंकवादी सूची से बाहर कर दिया था। रूस वर्षों से तालिबान के साथ अपने संबंधों को बढ़ावा देता रहा है। इस कदम से रूस और अफगानिस्तान के बीच कूटनीति को बढ़ावा मिलेगा, वहीं तालिबान ने रूस से तेल खरीदने की इच्छा जताई है। बता दें कि रूस ने तालिबान के प्रतिनिधियों को 5 से 8 जून तक होने वाले अपने प्रमुख सेंट पीटर्सबर्ग अंतरराष्ट्रीय आर्थिक फोरम में भी आमंत्रित किया है।

2003 में लगाया था प्रतिबंध

तालिबान 90 के दशक में अपनी स्थापना के बाद से अफगानिस्तान में कब्जा करने के लिए लड़ाई लड़ रहा था। बाद में तालिबान पर दुनिया के आतंकी संगठनों को पनाह देने का आरोप लगा था। इसके बाद रूस ने 2003 में तालिबान को आतंकी संगठन घोषित करते हुए प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि, रूस कई वर्षों से तालिबान के साथ अपने संबंधों को बढ़ावा दे रहा था। तालिबान ने 2021 में अफगानिस्तान में अपना कब्जा जमा लिया था।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story