Begin typing your search above and press return to search.

Afghanistan T20 World cup 2024: अफगानिस्‍तान ने रचा इतिहास, बांग्‍लादेश को 8 रन से रौंदकर किया ये बड़ा कमाल

Afghanistan T20 World cup 2024: आईसीसी मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर 8 स्टेज के आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश और अफगानिस्तान की रोमांचक टक्कर हुई। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला किंग्सटाउन के अर्नोस वेल ग्राउंड में हुआ।

Afghanistan T20 World cup 2024: अफगानिस्‍तान ने रचा इतिहास, बांग्‍लादेश को 8 रन से रौंदकर किया ये बड़ा कमाल
X
By Ragib Asim

Afghanistan T20 World cup 2024: आईसीसी मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर 8 स्टेज के आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश और अफगानिस्तान की रोमांचक टक्कर हुई। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला किंग्सटाउन के अर्नोस वेल ग्राउंड में हुआ। मुकाबले में अफगानिस्तान टीम ने बांग्लादेश को 8 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। 27 तारीख को अफगान‍िस्तान का सेमीफाइनल में मुकाबला साउथ अफ्रीका से त्र‍िन‍िदाद में होगा। इस मुकाबले में जीत के लिए बांग्लादेश को 114 (DLS) का लक्ष्य म‍िला था। लेकिन नवीन उल हक ने हक ने लगातार 2 व‍िकेट लेकर मैच को अफगानी टीम के पाले में कर दिया। वहीं मैच में कप्तान राश‍िद खान ने 4 व‍िकेट लेकर बांग्लादेश की कमर तोड़कर रख दी।

बांग्लादेश को आख‍िरी 2 ओवर में जीत के ल‍िए 12 रन चाह‍िए थे, उसके 8 व‍िकेट ग‍िर चुके थे। बांग्लादेश का स्कोर 102/8 था। नवीन उल हक 18वां ओवर करने आए थे। इस ओवर में तस्कीन अहमद को नवीन को क्लीन बोल्ड कर द‍िया। बांग्लादेश को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 116 रनों का लक्ष्य 12.1 ओवर में हासिल करना था। ऐसे में उनके ल‍िए उम्मीदें खत्म हो चुकी हैं। वहीं अफगान‍िस्तान के ल‍िए इस मैच में जीतना ही काफी था। टारगेट का पीछा करने हुए बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही। उसने दूसरे ओवर में ही फजलहक फारूकी की गेंद पर तंजीद हसन का विकेट खो दिया, जो खाता भी नहीं खोल पाए। फिर नवीन उल हक ने लगातार गेंदों पर नजमुल हुसैन शंतो (5) और अनुभवी खिलाड़ी शाकिब अल हसन (0) को चलता कर दिया।

इसके बाद राश‍िद खान ने मैच के पहले ही ओवर में सौम्य सरकार (10) आउट को आउट क‍िया, जो बांग्लादेश के आउट होने वाले चौथे बल्लेबाज रहे, ज‍िनको राश‍िद खान ने अपनी गेंद पर क्लीन बोल्ड कर द‍िया। इसके बाद अपने अगले ओवर में राश‍िद खान ने तौहीद हृदोय (14) को इब्राह‍िम जादरान के हाथों कैच आउट करवाया। राश‍िद खान का मैज‍िक इसके बाद एक बार फिर चला, जब उन्होंने 80 के स्कोर पर लगातार महमूदुल्लाह (6) और र‍िशद खान (0) को आउट कर मैच में अपने चार व‍िकेट पूरे क‍िए। इसके बाद गुलबदीन नईब आए, उन्होंने तनजीम हसन (3) को मोहम्मद नबी के हाथों कैच आउट करवाकर बांग्लादेशी टीम को आठवां झटका द‍िया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने पांच विकेट पर 115 रन बनाए। अफगान टीम की शुरुआत काफी धीमी रही। इब्राहिम जादरान और रहमानुल्लाह गुरबाज ने 10.4 ओवर्स में 54 रनों की पार्टनरशिप की। इस दौरान गुरबाज और जादरान पावरप्ले का फायदा नहीं उठा सके। लेग-स्पिनर रिशद हुसैन ने जादरान को आउट करके इस साझेदारी का अंत किया। ओपनिंग पार्टनरशिप के टूटने के बाद अफगानिस्तान ने लगातार अंतराल में विकेट खोए। अजमतुल्लाह उमरजई (10), गुलबदीन नायब (4) और मोहम्मद नबी (1) ने बल्ले से निराशाजनक प्रदर्शन किया।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story