Begin typing your search above and press return to search.

Swati Maliwal Assault Case: दिल्ली पुलिस ने सीएम केजरीवाल के घर से CCTV डीवीआर जब्त किया, जानिए क्या है मामला?

Swati Maliwal Assault Case: आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से कथित मारपीट के मामले में आज दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास का CCTV DVR (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) जब्त कर लिया।

Swati Maliwal Assault Case: दिल्ली पुलिस ने सीएम केजरीवाल के घर से CCTV डीवीआर जब्त किया
X
By Ragib Asim

Swati Maliwal Assault Case: आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से कथित मारपीट के मामले में आज दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास का CCTV DVR (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) जब्त कर लिया। इसकी जांच कर पुलिस यह पता करने की कोशिश करेगी कि आखिरकार 13 मई की सुबह मुख्यमंत्री आवास पर क्या हुआ था और क्या सच में केजरीवाल के निजी सहायक (CA) बिभव कुमार ने मालीवाल से मारपीट की थी।

CCTV फुटेज लेने के लिए अपर पुलिस उपायुक्त (DCP) अंजीता चेप्याला और सिविल लाइन्स के थानाध्यक्ष समेत दिल्ली पुलिस के अधिकारियों की एक टीम आज दोपहर मुख्यमंत्री आवास पर पहुंची। जब यह टीम यहां पहुंची, तब केजरीवाल AAP के अन्य नेताओं के साथ भाजपा मुख्यालय के सामने धरना दे रहे थे। बता दें कि अभी तक पूरी घटना की CCTV फुटेज सामने नहीं आई है। मालीवाल ने CCTV से छेड़छाड़ करने और इसे डिलीट करने का आरोप लगाया है।

जानिए क्या है मामला?

स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया है कि 13 मई की सुबह जब वह अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके आवास पर गई थीं, तब केजरीवाल के PA बिभव कुमार ने उनके साथ मारपीट की। उनका आरोप है कि कुमार ने उन्हें 7-8 थप्पड़ मारे, उनके पेट और छाती पर लातें मारीं, गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा उन्होंने कुमार पर सिर मेज पर मारने और उनकी शर्ट को खींचने का आरोप भी लगाया है।

मालीवाल की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने कल शनिवार को मुख्यमंत्री आवास से बिभव कुमार को गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (शील भंग करने के इरादे से महिला पर हमला करना), 506 (आपराधिक धमकी) और 509 (अपमान करने के उद्देश्य से महिला को शब्द कहना, इशारा करना या कार्य करना) आदि के तहत FIR दर्ज की गई है। कोर्ट ने उन्हें 5 दिन की रिमांड पर भेजा है।

बिभव कुमार का आरोपों पर क्या कहना है?

कुमार ने भी मालीवाल के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने कहा है कि मालीवाल बिना अपॉइंटमेंट के जबरदस्ती और अनधिकृत तरीके से मुख्यमंत्री आवास में दाखिल हुईं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब उन्होंने मालीवाल को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उनसे कहा, "तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई एक सांसद को रोकने की। तुम्हारी औकात क्या है।" कुमार ने शिकायत में कहा कि मालीवाल ने उन्हें गालियां दीं और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story