Begin typing your search above and press return to search.

स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा: अस्पताल में जगह ना मिलने से गर्भवती महिला की मौत...

स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा: अस्पताल में जगह ना मिलने से गर्भवती महिला की मौत...
X
By NPG News

डेस्क। गर्भवती भारतीय महिला की मौत के बाद पुर्तगाल की स्वास्थ्य मंत्री ने अपना इस्तीफा दे दिया. दरअसल, महिला डिलिवरी के लिए अस्पताल पहुंची थी और अस्पताल में बेड खाली नहीं था, जिसकी वजह से उसे दूसरी अस्पताल में रेफर किया गया था. यहां पर महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया है. इस दौरान दिल का दौड़ा पड़ने से उसकी मौत हो गई. ये रिपोर्ट जैसे ही मीडिया में आई तो स्वास्थ्य मंत्री मार्ता टेमिडो ने अपना इस्तीफा दे दिया.

मार्ता टेमिडो 2018 से पुर्तगाल की स्वास्थ्य मंत्री थीं। उन्हें कोरोना महामारी की भयावहता से अपने देश को सफलतापूर्वक बाहर निकालने का श्रेय दिया जाता है। लेकिन मंगलवार को, सरकार ने एक बयान में कहा कि टेमिडो को यह एहसास हो गया था कि उनके पास अब पद पर बने रहने के लिए कोई वजह नहीं हैं। पुर्तगाल की लूसा समाचार एजेंसी के अनुसार, प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने कहा कि गर्भवती भारतीय महिला पर्यटक की मौत, वह घटना रही, जिसके कारण डॉ टेमिडो को इस्तीफा देना पड़ा।

मंगलवार को सरकार ने कहा, डॉ. टेमिडो को अहसास हो गया है कि ऐसी स्थिति में पद पर नहीं रहा जा सकता है। पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्ता ने कहा कि महिला की मौत से डॉ. टेमिडो का बहुद दुख पहुंचा था इसलिए उन्होंने इस्तीफा दे दिया। मेटेरनिटी वॉर्ड में स्टाफ की कमी को लेकर पुर्तगाल सरकार की काफी आलोचना भी हो रही है। इस समस्या के चलते कई जगहों पर वॉर्ड को बंद भी कर दिया गया है। वहीं कई बार प्रेग्नेंट महिलाओं को खतरे की स्थिति में भी एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल शिफ्ट करना पड़ता है।



Next Story