Begin typing your search above and press return to search.

Sunil Chhetri Retirement: भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने किया संन्यास का ऐलान, जानिए कौन सुनील छेत्री

Sunil Chhetri Retirement: सुनील छेत्री, भारत के महान फुटबॉल खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर संन्यास की घोषणा की और कहा कि वे कुवैत के साथ अपना अंतिम मैच खेलेंगे।

Sunil Chhetri Retirement: भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने किया संन्यास का ऐलान, जानिए कौन सुनील छेत्री
X
By Ragib Asim

Sunil Chhetri Retirement: सुनील छेत्री, भारत के महान फुटबॉल खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर संन्यास की घोषणा की और कहा कि वे कुवैत के साथ अपना अंतिम मैच खेलेंगे। वीडियो में उन्होंने अपने सफर पर बात करते हुए कहा कि अब नए लोगों को मौका देने का समय है। इस 39 वर्षीय खिलाड़ी ने भारत के लिए खेलते हुए कई बड़े रिकार्ड्स अपने नाम किये हैं।

छेत्री ने याद किया अपना सफर

संन्यास की घोषणा करते हुए छेत्री ने अपने सफर को याद किया और कहा, "मुझे आज भी याद है जब मैंने अपना पहला मैच खेला था। मेरा पहला मैच, मेरा पहला गोल, ये मेरे सफर का सबसे यादगार पल रहा।" उन्होंने कहा, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं देश के लिए इतने मैच खेल जाऊंगा।" उन्होंने आगे कहा कि जब उन्होंने संन्यास लेने का तय किया तो उन्होंने सबसे पहले अपने माता-पिता और पत्नी को इस बारे में बताया।

अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में छेत्री के रिकॉर्ड

2005 में भारत के लिए डेब्यू करने वाले छेत्री ने लगभग 2 दशक लम्बे अंतरराष्ट्रीय करियर में 150 मैच खेले, जिसमें अब तक 94 गोल दाग चुके हैं। वे सक्रिय खिलाड़ियों की सूची में तीसरे सबसे अधिक गोल दागने वाले हैं। रोनाल्डो और मेसी के अलावा ईरान के पूर्व दिग्गज अली डेई (108) ने छेत्री से अधिक गोल किए हैं।

छेत्री का करियर और उपलब्धियाँ

छेत्री का करियर रिकॉर्ड्स और उपलब्धियों से भरा रहा है। वह अब तक रिकॉर्ड सबसे अधिक 7 बार भारत के साल के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर रह चुके हैं। 2011 में उन्हें अर्जुन अवार्ड और 2019 में पद्मश्री मिला था। 2021 में उन्हें खेलरत्न से भी सम्मानित किया गया। इंडियन सुपर लीग (ISL) में वह पहले और सबसे अधिक हैट्रिक लगाने वाले भारतीय हैं। वह आई-लीग में सबसे अधिक गोल दागने वाले भारतीय भी हैं।

भारत की ओर से 4 हैट्रिक लगा चुके हैं छेत्री

छेत्री ने भारत के लिए 4 हैट्रिक लगाई हैं और वह सबसे ज्यादा हैट्रिक लगाने वाले भारतीय फुटबॉलर हैं। उन्होंने 2023 में आयोजित हुए SAFF चैंपियनशिप में पाकिस्तान के खिलाफ हैट्रिक लगाई थी। इस दिग्गज फुटबॉलर ने 2008 में तजिकिस्तान के खिलाफ अपनी पहली हैट्रिक लगाई थी। इसके बाद 2010 में वियतनाम के खिलाफ दूसरी और फिर 2018 में इंटरकॉन्टिनेंटल कप के दौरान चाईनीज तेपेई के खिलाफ उनकी तीसरी हैट्रिक आई थी।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story