Begin typing your search above and press return to search.

Summer Health Tips: गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए इन घरेलु नुस्खों को करें फॉलो, मेंटेन रहेगा बॉडी टेंपरेचर

Summer Health Tips: दिन पर दिन बढ़ती गर्मी के कारण बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। चिलचिलाती धूप में बाहर जाने से हालत खराब हो जाती है, इसलिए इस मौसम में अपनी सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी है।

Summer Health Tips: गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए इन घरेलु नुस्खों को करें फॉलो, मेंटेन रहेगा बॉडी टेंपरेचर
X
By Ragib Asim

Summer Health Tips: दिन पर दिन बढ़ती गर्मी के कारण बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। चिलचिलाती धूप में बाहर जाने से हालत खराब हो जाती है, इसलिए इस मौसम में अपनी सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। गर्मियों में अक्सर खाने की इच्छा कम हो जाती है और कहीं जाने का मन नहीं करता। ऐसे में घर के अंदर एसी में बैठे रहना सबसे अच्छा लगता है, लेकिन काम तो करना ही पड़ेगा। इसलिए क्यों न गर्मी में अपनी सेहत का ख्याल रखते हुए काम भी करें। गर्मी में स्वस्थ रहने के लिए कुछ सावधानियां बरतें।

गर्मियों में ध्यान रखने योग्य बातें:

1. पेय पदार्थ का ज्यादा सेवन करें:

गर्मियों में शरीर में पानी की कमी हो जाती है, इसलिए अधिक लिक्विड का सेवन करें। ठंडा पानी, नीबू पानी, नींबू शिकंजी, शर्बत, कैरी का पना, फलों का रस, छाछ, और लस्सी का अधिक मात्रा में सेवन करें। इससे शरीर में तरावट बनी रहेगी और आप अच्छा महसूस करेंगे।

2. ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करें:

गर्मियों में खाने की चीजों पर विशेष ध्यान दें। ठंडी तासीर वाली वस्तुएं जैसे बेल का शर्बत, कैरी का पना, आंवला, कच्चे प्याज की सलाद आदि खाएं। आइसक्रीम, कोल्डड्रिंक और बर्फ के गोले का सेवन कम करें क्योंकि ये शरीर की गर्मी बढ़ा सकते हैं।

3. हल्के कपड़े पहनें:

गर्मियों में हल्के और सूती कपड़े पहनें। हल्के रंग के कपड़े आंखों को ठंडक पहुंचाते हैं और ज्यादा चटक और टाइट कपड़ों से स्कीन में रैशेज हो सकते हैं।

4. शारीरिक गतिविधि बनाए रखें:

गर्मियों में भी शारीरिक श्रम करना जरूरी है। इससे शरीर फिट रहता है और पसीने के रूप में पानी और मिनरल्स का उत्सर्जन होता है। आराम करने के बजाय हल्के व्यायाम करें।

5. ठंडा पेय पीकर बाहर निकलें:

जब भी गर्मी में बाहर जाएं, ठंडा पेय पीकर निकलें। घर आने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धोएं या त्वचा पर बर्फ की मसाज करें। इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे।

इन उपायों को अपनाकर आप गर्मी में भी स्वस्थ और खुश रह सकते हैं। गर्मियों में अपनी दिनचर्या में बदलाव करें और स्वस्थ जीवन का आनंद लें।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story