Begin typing your search above and press return to search.

Suhani Bhatnagar Passes Away: 'दंगल' की 'छोटी बबीता' सुहानी भटनागर की मौत, 19 साल की उम्र में कहा अलविदा

Suhani Bhatnagar Passes Away: बॉलीवुड के फैंस के लिए एक बहुत बुरी खबर सामने आ रही है। आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में उनकी बेटी का किरदार निभा चुकीं चाइल्ड आर्टिस्ट एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का देहांत हो गया है।

Suhani Bhatnagar Passes Away: दंगल की छोटी बबीता सुहानी भटनागर की मौत, 19 साल की उम्र में कहा अलविदा
X
By Ragib Asim

Suhani Bhatnagar Passes Away: बॉलीवुड के फैंस के लिए एक बहुत बुरी खबर सामने आ रही है। आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में उनकी बेटी का किरदार निभा चुकीं चाइल्ड आर्टिस्ट एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का देहांत हो गया है। सुहानी भटनागर केवल 19 साल की थीं। बताया जा रहा है कि सुहानी भटनागर का बीते कुछ समय से फरीदाबाद में इलाज चल रहा है। कुछ समय पहले ही सुहानी भटनागर के पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इलाज के दौरान सुहानी भटनागर को दवाई का रिएक्शन हो गया। दवाईयों के रिएक्शन के चलते सुहानी भटनागर के शरीर में पानी भर गया।

तबियत ज्यादा खराब होने के बाद परिवार के लोगों ने सुहानी भटनागर को अस्पताल में भर्ती करवा दिया। इस बीमारी से लड़ते लड़ते सुहानी भटनागर का शुक्रवार की शाम को निधन हो गया। रिपोर्ट्स की मानें तो सुहानी भटनागर का आज फरीदाबाद के अजरौंदा श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस खबर ने सुहानी भटनागर के फैंस को सकते में डाल दिया है।

किसी को यकीन ही नहीं हो रहा है कि 19 साल की उम्र में सुहानी भटनागर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। लोग सोसल मीडिया के जरिए सुहानी भटनागर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बता दें फिल्म दंगल में सुहानी भटनागर ने आमिर खान की छोटी बेटी जूनियर बबीता फोगाट का रोल निभाया था। फिल्म में बबीता फोगाट बनकर सुहानी भटनागर ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। फिल्म दंगल में काम करके सुहानी भटनागर रातों रात स्टार बन गई थीं।

हर कोई सुहानी भटनागर की एक्टिंग की जमकर तारीफ करता नजर आया था। दंगल के सफल होने के बाद सुहानी भटनागर ने कहा था कि वो अपनी पढ़ाी पर फोकस कर रही हैं। पढ़ाई खत्म करके सुहानी भटनागर बॉलीवुड में दोबारा एंट्री करना चाहती थीं। हालांकि किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था। सुहानी भटनागर की मौत ने उनके फैंस का दिल तोड़ दिया है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story