Begin typing your search above and press return to search.

Sudha Murthy News: सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए की गईं मनोनीत, 'महिला दिवस' पर पीएम मोदी ने किया ऐलान

Sudha Murthy News: इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको बधाई दी।

Sudha Murthy News: सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए की गईं मनोनीत, महिला दिवस पर पीएम मोदी ने किया ऐलान
X
By Ragib Asim

Sudha Murthy News: इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'मुझे खुशी है कि राष्ट्रपति ने सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। सामाजिक कार्य, परोपकार और शिक्षा सहित विविध क्षेत्रों में सुधा जी का योगदान अतुलनीय और प्रेरणादायक रहा है। राज्यसभा में उनकी उपस्थिति हमारी 'नारी शक्ति' का एक शक्तिशाली प्रमाण है।'

प्रधानमंत्री मोदी ने सुधा मूर्ति के साथ अपनी तस्वीर साझा कर आगे लिखा, 'सुधा जी हमारे देश की नियति को आकार देने में महिलाओं की ताकत और क्षमता का उदाहरण है। उनके सफल संसदीय कार्यकाल की कामना करता हूं।' बता दें कि भारत के राष्ट्रपति कला, साहित्य, विज्ञान और सामाजिक सेवाओं में योगदान करने वाले 12 सदस्यों को संसद के उच्च सदन यानी राज्यसभा में मनोनीत करते हैं। राज्यसभा में अब 1 सीट मनोनीत सदस्य के लिए रिक्त है।

कौन हैं सुधा मूर्ति?

73 वर्षीय सुधा मूर्ति इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष हैं। उन्होंने कई प्रेरणादायक किताबें लिखी हैं। वह महिलाओं और बच्चों के लिए काम करती हैं। सुधा और नारायण मूर्ति के 2 बच्चे हैं। उनकी बेटी अक्षता ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पत्नी हैं और ब्रिटेन में एक भारतीय फैशन डिजाइनर हैं। सुधा के बेटे रोहन अमेरिकी सॉफ्टवेयर डेवलेपमेंट फर्म सोरोको के संस्थापक हैं। सुधा अपने समाजसेवा के लिए जानी जाती हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story