Begin typing your search above and press return to search.

Subrata Roy Passed Away: नहीं रहे सहारा समूह के चेयरमैन सुब्रत राय, 75 साल की आयु में मुंबई में ली अंतिम सांस

Subrata Roy Passed Away: सहारा इंडिया परिवार के प्रमुख सुब्रत राय का मुंबई में लंबी बिमारी के बाद निधन हो गया। सुब्रत राय को लोग सहाराश्री के नाम से भी जानते थे। उन्हें कई सालों तक जेल में भी रहना पड़ा था।

Subrata Roy Passed Away: नहीं रहे सहारा समूह के चेयरमैन सुब्रत राय, 75 साल की आयु में मुंबई में ली अंतिम सांस
X
By Ragib Asim

Subrata Roy Passed Away: सहारा इंडिया परिवार के प्रमुख सुब्रत राय का मुंबई में लंबी बिमारी के बाद निधन हो गया। सुब्रत राय को लोग सहाराश्री के नाम से भी जानते थे। उन्हें कई सालों तक जेल में भी रहना पड़ा था। इधर कई दिनों से उनका स्वास्थ्य नहीं ठीक नहीं था और गंभीर बिमारी से ग्रसित थे, जिसके बाद उन्होंने आज दम तोड़ दिया। उनकी मृत्यु से सहारा परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

कल लखनऊ आएगा पार्थिव शरीर

अभी तक प्राप्त सूचना और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुब्रत राय का शव बुधवार को लखनऊ लाया जाएगा। यहां सहारा सिटी में उनके शव को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा शव दाह स्थल के लिए रवाना होगी। फिलहाल उनके जाने के बाद सहारा परिवार शोकाकुल है।

SEBI ने भेजा था जेल

भारत के प्रमुख व्यवसायियों में से एक सुब्रत रॉय का जन्म 10 जून, 1948 को बिहार में हुआ था। वह सहारा इंडिया के संस्थापक थे। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के साथ लंबी कानूनी लड़ाई के बाद निवेशकों के खिलाफ कथित धोखाधड़ी के मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सहारा प्रमुख को उनकी कंपनी के दो निदेशकों के साथ जेल में डाल दिया गया था। उन्हें 4 मार्च 2014 को तिहाड़ जेल भेज दिया गया था, लेकिन वह फिलहाल पैरोल पर बाहर है। सुब्रत रॉय को निवेशकों के 20,000 करोड़ रुपये ब्याज समेत लौटाने को कहा गया था। उनके नाम भारत और विदेशों में कई अचल संपत्तियां हैं।



Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story