Begin typing your search above and press return to search.

Tamil Nadu में Fake News फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, चुनाव से पहले MK Stalin का निर्देश

Tamil Nadu News: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने फेक न्यूज के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए पुलिस अधिकारियों को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Tamil Nadu में Fake News फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, चुनाव से पहले MK Stalin का निर्देश
X
By Ragib Asim

Tamil Nadu News: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने फेक न्यूज के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए पुलिस अधिकारियों को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इंडिया टुडे के मुताबिक, स्टालिन ने सभी जिला अधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था को लेकर हुई बैठक में ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम चुनाव नजदीक आ रहा है, कुछ ताकतें अशांति पैदा करने के इरादे से काम कर सकती हैं, इसलिए लगातार निगरानी कर इसमें कमी लानी चाहिए।

बैठक में स्टालिन ने कहा कि हाल ही में सोशल मीडिया पर काफी झूठी सूचनाएं फैलाई गई हैं, इसलिए आशंति फैलाने वाले ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने जिला कलेक्टरों को अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लोगों की मदद के लिए व्हाट्सऐप ग्रुप और हेल्पलाइन नंबर बनाने का भी निर्देश दिया, ताकि वे बिना किसी डर के अपने ऊपर होने वाले किसी भी अत्याचार की जानकारी दे सकें।

तमिलनाडु के तिरुपुर में जून, 2023 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकर्ता सरवण प्रसाद को फेक न्यूज फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। सरवण पर आरोप था कि उसने द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के कार्यकर्ताओं को स्कूल के अंदर अवैध शराब बनाते हुए दिखाया था। यह तस्वीर एडिट कर बनाई गई थी। इसी साल बिहार के मजदूरों पर कथित हमले की फर्जी खबर दिखाने के लिए बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप को भी गिरफ्तार किया गया था।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story