Begin typing your search above and press return to search.

Gold-Silver Price Today 15 MAy 2025: औंधे मुंह गिरा सोना! कीमतों में आई तगड़ी गिरावट, खरीदारी का सुनहरा? जानिए आज के तजा दाम

Gold-Silver Price Today 15 MAy 2025: अगर सोने की कीमतों में आज (15 मई) फिर गिरावट देखने को मिली है। गुरुवार सुबह MCX पर गोल्ड का जून वायदा अनुबंध करीब 0.70 प्रतिशत गिरकर 91,615 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा।

Gold-Silver Price Today 12 MAy 2025: खुशखबरी! सोने में भारी गिरावट! अमेरिका-चीन डील से 10 ग्राम सोना हुआ 1500 तक सस्ता, जानिए आपके शहर का ताज़ा रेट!
X
By Ragib Asim

Gold-Silver Price Today 15 MAy 2025: अगर सोने की कीमतों में आज (15 मई) फिर गिरावट देखने को मिली है। गुरुवार सुबह MCX पर गोल्ड का जून वायदा अनुबंध करीब 0.70 प्रतिशत गिरकर 91,615 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। पिछले सत्र में यह कीमत लगभग 92,265 प्रतिशत थी। यानी एक दिन में ही करीब 1.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। चांदी की कीमतें भी इसी तरह प्रभावित हुईं और उसमें भी 1.34 प्रतिशत की कमी आई है।

इस गिरावट की अहम वजह डॉलर में मजबूती और अमेरिका-चीन के बीच व्यापारिक वार्ता में सुधार है। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव में भी कमी आई है, जिससे निवेशकों का रुझान सुरक्षित संपत्तियों से हटकर जोखिम भरे शेयरों की तरफ हुआ है। इससे सोने और चांदी जैसे सेफ-हेवन विकल्पों की मांग घट गई है। डॉलर इंडेक्स के उछाल ने भी बुलियन मार्केट पर दबाव डाला है, जिससे कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट आई है।

अमेरिका में महंगाई के आंकड़े सामान्य बने हुए हैं, जिससे अब फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोर हो गई है। इससे सोने की मांग और भाव पर नकारात्मक असर पड़ा है। सैन फ्रांसिस्को फेड की अध्यक्ष मैरी डेली ने कहा कि फिलहाल अमेरिकी अर्थव्यवस्था मजबूत है, जिससे नीति निर्माता जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेंगे। इससे सोने के भाव में और कमजोरी देखने को मिल रही है।

क्यों आ रही है सोने के दाम में गिरावट

हाल ही में सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट का सबसे बड़ा कारण अमेरिका और चीन के बीच तनाव में कमी आना है। अमेरिका ने चीन से आने वाली चीजों पर टैक्स बढ़ाने की योजना फिलहाल 90 दिन के लिए टाल दी है, जिससे दुनियाभर के बाजारों में थोड़ी राहत मिली है। इसकी वजह से लोगों ने सोने में निवेश करना कम कर दिया और पैसा दूसरी जगहों पर लगाना शुरू कर दिया। जब बाज़ार में माहौल शांत होता है, तो लोग सोने जैसे सुरक्षित निवेश की बजाय शेयर मार्केट जैसे विकल्प चुनते हैं।

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story