Begin typing your search above and press return to search.

Sitapur Crime News: सीतापुर में 5 लोगों की हत्या के बाद दरिंदे बेटे ने की खुदकुशी, पत्नी की हथौड़े से ली जान, मां को मारी गोली

Sitapur Crime News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक व्यक्ति के अपने ही परिवार के 5 लोगों की हत्या करने के मामले ने सनसनी फैला दी है। अपनी मां, पत्नी और 3 बच्चों की हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

Sitapur Crime News: सीतापुर में 5 लोगों की हत्या के बाद दरिंदे बेटे ने की खुदकुशी, पत्नी की हथौड़े से ली जान, मां को मारी गोली
X
By Ragib Asim

Sitapur Crime News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक व्यक्ति के अपने ही परिवार के 5 लोगों की हत्या करने के मामले ने सनसनी फैला दी है। अपनी मां, पत्नी और 3 बच्चों की हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसने अपने भाई को भी मारने की कोशिश की, लेकिन वह बचने में कामयाब रहे। आरोपी नशे का आदी था और मानसिक तौर पर परेशान रहता था।

घटना सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा थात्रा क्षेत्र के पल्हापुर गांव में शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि में हुई। 45 वर्षीय अनुराग सिंह ने सबसे पहले अपने मां सावित्री (65) को गोली मारी। इसके बाद उसने सिर पर हथौड़े से हमला करके अपनी पत्नी प्रियंका (40) की हत्या कर दी। अंत में उसने अपनी 2 बेटियों, बेटी आश्वी (12) और आरना (9), और बेटे आदविक (6) को छत से नीचे फेंक दिया।

आरोपी ने भाई को भी मारने की कोशिश की

आरोपी के भाई अजीत सिंह के भाई ने नवभारत टाइम्स को बताया कि वह अपने में सोए हुए थे, तभी रात लगभग 3 बजे के आसपास गोली चलने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद वे बाहर आए। बाहर आने पर आरोपी उन्हें भी मारने के लिए उनके पीछे भागा, लेकिन उन्होंने जल्दी से खुद को कमरे में बंद कर लिया और बच गए। अंत में आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

आरोपी ने क्यों की अपने परिजनों की हत्या?

सीतापुर पुलिस ने बताया कि आरोपी अनुरोग नशे का आदी थी और उसके परिजन उसे नशा मुक्ति केंद्र भेजना चाहते थे। इस बात को लेकर उसका कई बार अपने परिजनों से झगड़ा हो चुका था। शुक्रवार को भी इस बात को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं आदविक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा।

गांव में सनसनी, हर कोई हैरान

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से मात्र 90 किलोमीटर दूर पल्हापुर गांव में घटना के बाद से सनसनी है और हर कोई हैरान है। जब शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जा रहा था, तब बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ितों के घर के सामने जमा हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी चक्रेश मिश्रा ने कहा कि पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और विस्तृत जांच के बाद FIR दर्ज की जाएगी।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story