Begin typing your search above and press return to search.

Sikkim Rain Landslide: सिक्किम में भारी बारिश और लैंडस्लाइड, 1000 से ज्यादा पर्यटक फंसे, सभी ट्रैवल परमिट रद्द

Landslides in North Sikkim: नॉर्थ सिक्किम में भारी भूस्खलन हुआ है, जिसके चलते करीब 1,000 पर्यटक विभिन्न स्थानों पर फंस गए हैं। प्रशासन ने अगले आदेश तक सभी ट्रैवल परमिट रद्द कर दिए हैं।

Sikkim Rain Landslide: सिक्किम में भारी बारिश और लैंडस्लाइड, 1000 से ज्यादा पर्यटक फंसे, सभी ट्रैवल परमिट रद्द
X
By Ragib Asim

Landslides in North Sikkim: सिक्किम के उत्तरी इलाके में बारिश ने अपना कहर दिखा रही है। यहां पिछले 24 घंटे से हो रही बारिश की वजह से भूस्खलन हुआ है और सड़के बंद हो गई हैं। बारिश और भूस्खलन के कारण अभी 1,000 से अधिक पर्यटक वहां फंसे हुए हैं। यहां के गंगटोक में 24 घंटे में 70 मिमी से अधिक बारिश हुई है। उत्तरी सिक्किम में मंगन जिला के पुलिस अधीक्षक सोनम देचू भूटिया ने बताया कि कई रास्ते बंद हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि लाचेन चुंगथांग रोड पर मुंशीथांग और लाचुंग चुंगथांग रोड पर लेमा/बॉब में भारी भूस्खलन हुआ है। लगातार हो रही बारिश के कारण उत्तरी सिक्किम में यात्रा और परिवहन के लिए शुक्रवार को परमिट नहीं जारी किए जाएंगे और जो अग्रिम परमिट जारी किए गए हैं, उनको रद्द कर दिया गया है। बारिश और भूस्खलन की वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं, जिसमें सड़के जलमग्न दिख रही हैं।

जानकारी के मुताबिक,लगातार बारिश के चलते लाचेन-चुंगथांग मार्ग पर मुंशिथांग और लाचुंग-चुंगथांग मार्ग पर लेमा/बोब के पास भारी भूस्खलन हुआ है। ये दोनों रास्ते नॉर्थ सिक्किम के मुख्य टूरिस्ट जगहों, जैसे लाचेन, लाचुंग और युमथांग को गंगटोक से जोड़ते हैं।

मंगन जिला के पुलिस अधीक्षक सोनम डेचु भूटिया ने मीडिया को बताया, "भारी बारिश के चलते मुंशिथांग और लेमा/बोब के पास बड़ा भूस्खलन हुआ है। फिलहाल चुंगथांग तक का रास्ता खुला है, लेकिन भारी बारिश के कारण रात के समय यात्रा असुरक्षित हो गया है। इसलिए कल के लिए कोई भी परमिट जारी नहीं किया जाएगा और पहले से जारी सभी परमिट रद्द माने जाएंगे।"

पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि करीब पर्यटकों के करीब 200 वाहन चुंगथांग में फंसे हुए हैं। इन वाहनों में सवार लोग वहां मौजूद एक गुरुद्वारे में अस्थायी रूप से रुके हुए हैं। चुंगथांग, गंगटोक से लगभग 100 किलोमीटर दूर स्थित है।

भूस्खलन के कारण सड़कें कई जगह टूट गई हैं और इन पर यात्रा करना बेहत खतरनाक हो गया है। प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे इन रास्तों पर यात्रा करने की कोशिश न करें, क्योंकि और भी भूस्खलन या सड़क धंसने की आशंका बनी हुई है।

नॉर्थ सिक्किम में इस मौसम में पर्यटकों की भारी भीड़ रहती है, लेकिन इस आपदा ने न केवल यातायात बल्कि लोकल बिजनेसों और टूरिज्म इंडस्ट्री पर भी बड़ा असर डाला है। राहत और बचाव कार्य के लिए टीमें तैनात कर दी गई हैं और मौसम विभाग की निगरानी में आगे की स्थिति का मूल्यांकन किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से फंसे हुए पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की योजना बनाई जा रही है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story