Begin typing your search above and press return to search.

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर में दरिंदगी, 2 मासूमों को पेशाब पिलाया, प्राइवेट पार्ट में डाला मिर्च पाउडर, जान कर खड़े हो जायेंगे रोंगटे

Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश (UP) के सिद्धार्थनगर (Siddharthnagar) में एक बेहद ही परेशान करने वाली घटना सामने आई है, जहां पोल्ट्री फार्म (poultry farm) से मुर्गी चोरी करने का आरोप लगाने के बाद दो नाबालिगों को बहुत ही क्रूरता का शिकार होना पड़ा।

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर में दरिंदगी, 2 मासूमों को पेशाब पिलाया, प्राइवेट पार्ट में डाला मिर्च पाउडर, जान कर खड़े हो जायेंगे रोंगटे
X
By Ragib Asim

Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश (UP) के सिद्धार्थनगर (Siddharthnagar) में एक बेहद ही परेशान करने वाली घटना सामने आई है, जहां पोल्ट्री फार्म (poultry farm) से मुर्गी चोरी करने का आरोप लगाने के बाद दो नाबालिगों को बहुत ही क्रूरता का शिकार होना पड़ा। चोरी के शक में पोल्ट्री फार्म और उसके सहयोगियों ने कथित तौर पर दोनों लड़कों की पिटाई की, उन्हें पेशाब (Urine) पिलाया और उनके निजी अंगों (Private Part) पर मिर्च पाउडर (Mirch Powder) लगा दिया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने आठ लोगों पर मामला दर्ज किया है। अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि FIR में नामित दो और आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी चल रही है।यह घटना कथित तौर पर शनिवार को सिद्धार्थनगर के कुछ कॉलेज छात्रों के WhatsApp पर दो वीडियो वायरल होने के बाद सामने आई।

एक परेशान करने वाले वीडियो में, लड़कों को एक बोतल से पीले लिक्विड पदार्थ, कथित तौर पर पेशाब, के साथ हरी मिर्च निगलते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि लड़कों की उम्र 10 और 14 साल है। वीडियो के बैकग्राउंड में, कुछ लोगों को गाली देते और पेशाब न पीने पर पीटने की धमकी देते हुए सुना जा सकता है।

एक दूसरे वीडियो में, लड़कों को जमीन पर औंधे मुंह लेटे हुए देखा जा सकता है, उनके हाथ पीठ के पीछे बंधे हुए हैं और पतलून नीचे खींची हुई है। वीडियो में, एक आदमी को उनकी गुप्त अंग में हरी मिर्च रगड़ते और धकेलते देखा जा सकता है, जबकि लड़के दर्द से चिल्ला रहे हैं।

एक आदमी को लड़कों को पीले रंग का तरल पदार्थ, कथित तौर पर पेट्रोल, इंजेक्ट करते हुए भी देखा जा सकता है। सिद्धार्थनगर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने कहा, "थाना पथरा बाजार में दो नाबालिगों के साथ आपत्तिजनक हरकत का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के सिलसिले में छह लोगों को पकड़ा गया है। उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।" वीडियो कथित तौर पर 4 अगस्त को सिद्धार्थनगर के पथरा बाजार थाना क्षेत्र के कोनकटी चौराहे के पास एक चिकन की दुकान पर शूट किया गया था।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story