Begin typing your search above and press return to search.

शिवाजी जयंती समारोह में भगदड़! शिवनेरी किले में अफरा-तफरी, महिलाएं-बच्चे घायल

Shivaji Maharaj Jayanti: महाराष्ट्र के पुणे में स्थित शिवनेरी किले में शिवाजी जयंती समारोह में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में कई महिलाएं-बच्चे घायल हो गए हैं, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

Shivaji Maharaj Jayanti Stampede at Shivneri Fort
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

पुणे 19 फरवरी 2026: महाराष्ट्र के पुणे में स्थित शिवनेरी किले में गुरुवार सुबह छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर इतनी भीड़ उमड़ी कि वहां भगदड़ की स्थिति बन गई। इस भगदड़ में महिलाएं और बच्चे सहित तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जुन्नार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानिए कैसे हुआ हादसा ?

जानकारी के मुताबिक, छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर लोगों की भीड़ शिवनेरी किले में शिव ज्योति लेकर उमड़ पड़ी। गुरुवार सुबह साढ़े 3 बजे के आसपास जब एक ग्रुप शिव ज्योति लेकर जुन्नार तहसील में मीना दरवाजे के पास नीचे उतर रहा था, तभी धक्का लगने से ग्रुप के 4 से 5 सदस्य गिर गए। इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।

महिला-बच्चे सहित तीन लोग घायल

इस घटना में महिला और बच्चे सहित तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें किसी तरह से इलाज के लिए जुन्नार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। राहत की बात ये है कि समय रहते पुलिसकर्मियों ने हालातों पर काबू पा लिया वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। इसके बाद उन्होंने सभी से धीरे चलने की अपील की।



पुणे ग्रामीण SP ने क्या कहा ?

वहीं इस घटना को लेकर पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने कहा कि अगर आप यहां जुन्नार में शिवनेरी किले के ऊपर शिवाजी जन्मस्थल को देखें, तो कल सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए आ रहे हैं और रात भर दर्शन होते रहे। एक भक्त फिसल गया और इस वजह से और लोग सीढियों पर गिर गए और उनमें से तीन घायल हो गए।

शिवनेरी किला कहां है और क्यों प्रसिद्ध है ?

बता दें कि शिवनेरी किला एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक किला है, जो कि महाराष्ट्र के पुणे में जुन्नार शहर के पास स्थित है। शिवनेरी किला मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्मस्थल है। छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 19 जनवरी 1630 में शिवनेरी किले में ही हुआ था। ऐसे में छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धांजली देने के लिए लोगों की भारी भीड़ हर साल शिवनेरी किला में उमड़ती है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story