Begin typing your search above and press return to search.

Lok Sabha Elections: शिवसेना-UBT ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, जानें किसे कहां से दी गई टिकट

Lok Sabha Elections: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 16 लोगों के नाम हैं। इनमें से ज्यादातर नामों का ऐलान उद्धव ठाकरे चुनाव प्रचार के दौरान ही कर चुके थे।

Lok Sabha Elections: शिवसेना-UBT ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, जानें किसे कहां से दी गई टिकट
X
By Ragib Asim

Lok Sabha Elections: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 16 लोगों के नाम हैं। इनमें से ज्यादातर नामों का ऐलान उद्धव ठाकरे चुनाव प्रचार के दौरान ही कर चुके थे। पार्टी ने 5 मौजूदा सांसदों को फिर से मैदान में उतारा है। सूची में 2 पूर्व केंद्रीय मंत्रियों- अनंत गीते और अरविंद सांवत के भी नाम हैं। अनंत रायगढ़ से, जबकि सावंत दक्षिण मुंबई से चुनाव लड़ेंगे।

किसे-कहां से मिला टिकट?

बुलढाणा से नरेंद्र खेडकर, मुंबई दक्षिण से अरविंद सावंत, परभणी से संजय जाधव, यवतमाल वाशिम से संजय देशमुख, सांगली से चंद्रहार पाटिल और हिंगोली सीट से नागेश पाटिल को मैदान में उतारा है। इसके अलावा संभाजीनगर से चंद्रकांत खैरे, धारशीव से ओमराजे निंबालकर, शिर्डी से भाऊसाहेब वाघचौरे, नाशिक से राजाभाऊ वाजे, सिंधुदुर्ग रत्नागिरी से विनायक राऊ और ठाणे से राजन विचारे को टिकट मिला है। उत्तर-पूर्वी मुंबई से संजय दिना पाटिल और उत्तर-पश्चिम से अमोल कीर्तिकर पार्टी के उम्मीदवार होंगे।

कांग्रेस के दावे वाली सीटों पर भी उतारे उम्मीदवार

शिवसेना ने 3 ऐसी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं, जिन पर कांग्रेस दावा कर रही थी। इनमें दक्षिण मध्य मुंबई है, जहां से अनिल देसाई का नाम घोषित किया गया है। कांग्रेस वर्षा गायकवाड़ के लिए ये सीट चाहती थी। सांगली से कांग्रेस के विशाल पाटिल उम्मीदवार थे। शिवसेना ने यहां से चंद्रहार पाटिल को टिकट दिया है। उत्तर-पश्चिम मुंबई से शिवसेना ने अमोल कीर्तिकर को मैदान में उतारा है, जिस पर संजय निरुपम दावा कर रहे थे।

शिवसेना के टिकट घोषित करने के बाद कांग्रेस के संजय निरुपम नाराज बताए जा रहे हैं। आज उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस का ऐलान किया है, जिसमें वे कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। कांग्रेस विधायक जीशान सिद्दीकी ने कहा, 'शिवसेना UBT द्वारा सांगली और मुंबई दक्षिण मध्य के लिए उम्मीदवारों की घोषणा से पता चलता है कि वे अपने सहयोगियों के रूप में कांग्रेस पार्टी को कितना महत्व देते हैं और उसका सम्मान करते हैं।'

महाराष्ट्र में 5 चरणों में होगा मतदान

महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर 5 चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई को चुनाव होंगे। सीटों के लिहाज से ये राज्य काफी अहम है, क्योंकि यहां उत्तर प्रदेश के बाद सबसे ज्यादा 48 लोकसभा सीटें हैं। पिछले लोकसभा चुनावों में भाजपा ने 23, अविभाजित शिवसेना ने 18 और अविभाजित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने 4 सीट जीती थी। कांग्रेस, AIMIM और निर्दलीय को एक-एक सीट मिली थी।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story