Begin typing your search above and press return to search.

Shimla Accident News: हिमाचल के शिमला में बड़ा सड़क हादसा, 6 की मौत, 6 अन्य घायल

Shimla Accident News: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में हादसा हुआ है. यहां पर 6 लोगों की मौत हुई है, जबकि 6 अन्य घायल हैं. फिलहाल, पुलिस हादसे की जांच कर रही है. दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

Shimla Accident News: हिमाचल के शिमला में बड़ा सड़क हादसा, 6  की मौत, 6 अन्य घायल
X

ACCIDENT

By Ragib Asim

Shimla Accident News: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में हादसा हुआ है. यहां पर 6 लोगों की मौत हुई है, जबकि 6 अन्य घायल हैं. फिलहाल, पुलिस हादसे की जांच कर रही है. दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है. घायलों का इलाज सुन्नी अस्पताल में करवाया गया है.

जानकारी के अनुसार, राजधानी शिमला से 50 किमी दूर मंडी जिले के बॉर्डर पर सुन्नी कस्बा पड़ता है. यहां पर सुन्नी के कढारघाट में यह हादसा पेश आया है. यहां पर एक पिकअप गाड़ी हादसे का शिकार हुई है, जिसमें कुल 3 लोगों की मौत हुई है. हादसें में 9 लोग घायल हुए हैं. सड़क हादसा सोमवार सुबह पेश आया है. गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को उपचार के लिए सुन्नी अस्पताल लाया गया है.

बताया जा रहा है कि सुन्नी को किंगल को जोड़ने वाले लिंक रोड़ पर यह हादसा आज सुबह सात बजे हुआ है. पिकअप में चालक सहित 12 लोग कढारघाट में मंडी की ओर जा रहे थे. कढारघाट से कुछ ही दूरी पर पिकअप गहरी खाई में जा गिरी. घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी और ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को सुन्नी अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी घायलों का उपचार चल रहा है.बताया जा रहा है कि पिकअप में मजदूर काम पर जा रहे थे और हादसे का शिकार हो गए. हादसे के कारणों का पता नहीं लग पाया है और शिमला पुलिस मामले में जांच कर रही है.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story