Begin typing your search above and press return to search.

Sheesh Mahal News: रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान: केजरीवाल का शीशमहल अब बनेगा म्यूजियम! दिल्ली की नई सीएम ने खोली प्लानिंग की पोल

Sheesh Mahal News: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऐलान किया कि केजरीवाल का शीशमहल अब म्यूजियम बनेगा। जानें चुनावी नतीजे और बीजेपी की ऐतिहासिक जीत की पूरी कहानी।

Sheesh Mahal News: रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान: केजरीवाल का शीशमहल अब बनेगा म्यूजियम! दिल्ली की नई सीएम ने खोली प्लानिंग की पोल
X
By Ragib Asim

Sheesh Mahal News: दिल्ली में 'शीशमहल' अब एक नया मोड़ ले रहा है। जिस आलीशान मुख्यमंत्री आवास को अरविंद केजरीवाल ने अपने लिए बनवाया था, वहां अब आम आदमी पार्टी की कोई जगह नहीं रही। जनता ने इस चुनाव में साफ फैसला दिया और केजरीवाल के साथ-साथ आतिशी को भी सत्ता से बाहर कर दिया। अब सवाल ये है कि शीशमहल का क्या होगा? दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस पर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने साफ कहा कि यह अब मुख्यमंत्री का आवास नहीं रहेगा, बल्कि इसे म्यूजियम में बदला जाएगा।

रेखा गुप्ता ने क्या कहा?

अपनी जीत पर खुशी जताते हुए रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक साधारण परिवार की बेटी को यह मौका दिया है, जो उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दिल्ली के विकास के लिए किए गए सभी वादे पूरे होंगे।

चुनाव में क्यों चर्चा में रहा शीशमहल?

दिल्ली विधानसभा चुनाव में शीशमहल का मुद्दा गर्माया रहा। बीजेपी ने इसे भ्रष्टाचार का प्रतीक बताया और जनता ने उनके इस संदेश को स्वीकार किया। चुनावी नतीजों में आम आदमी पार्टी 62 से घटकर 22 सीटों पर आ गई, जबकि बीजेपी को ऐतिहासिक जीत मिली और 27 साल बाद दिल्ली में सत्ता हासिल की।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story