Begin typing your search above and press return to search.

Sharjah Fire News Today: शारजाह के 750 अपार्टमेंट वाले 9 मंजिला टावर में लगी आग, दो भारतीयों समेत पांच लोगों की मौत

Sharjah Fire News Today: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शारजाह के अल नाहदा इलाके में एक 9 मंजिला आवासीय इमारत में आग लग गई। हादसे में 5 लोगों की जान चली गई, जबकि 44 अन्य घायल हुए हैं।

Sharjah Fire News Today: शारजाह के 750 अपार्टमेंट वाले 9 मंजिला टावर में लगी आग, दो भारतीयों समेत पांच लोगों की मौत
X
By Ragib Asim

Sharjah Fire News Today: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शारजाह के अल नाहदा इलाके में एक 9 मंजिला आवासीय इमारत में आग लग गई। हादसे में 5 लोगों की जान चली गई, जबकि 44 अन्य घायल हुए हैं। 750 अपार्टमेंट वाली इमारत में मारे गए लोगों में 2 भारतीय भी शामिल हैं। इनमें एक की पहचान साउंड इंजीनियर माइकल सत्यदास के रूप में हुई है, जबकि दूसरी मृतक महिला हैं। इनकी पहचान की पुष्टि पारिवारिक मित्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने की है।

सत्यदास दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (DWTC) में डीएक्सबी लाइव में एक साउंड इंजीनियर के रूप में काम कर चुके हैं और ब्रूनो मार्स और एआर रहमान जैसे कलाकारों के संगीत समारोहों में पर्दे के पीछे की जिम्मेदारी संभाली थी। खलीज टाइम्स के मुताबिक, मृतक 29 वर्षीय महिला की फरवरी में मदीना में शादी हुई थी। उसके दोस्त ने बताया कि शादी के बाद महिला अपने पति के साथ अल नाहदा की इमारत में रह रही थी।

महिला के पति की हालत गंभीर

दोस्त ने बताया कि भारतीय महिला के पति की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि अधिकतर मौतें धुएं से दम घुटने की वजह से हुई है। भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने मृतकों और घायलों के लिए हरसंभव मदद कर रहा है। सभी के परिजनों को सूचित कर दिया गया है, जिनमें से कुछ के परिजन शारजाह पहुंच रहे हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story