Begin typing your search above and press return to search.

Share Market Today: शेयर बाजार ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सेंसेक्स पहली बार 79,000 और निफ्टी 24,000 के पार

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार ने आज यानी 27 जून को लगातार तीसरे दिन ऑल टाइम हाई बनाया है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स पहली बार 79,000 और निफ्टी 24,000 के पार निकला। सेंसेक्स ने 79,186 तो वहीं निफ्टी ने 24,015 का हाई बनाया।

Share Market Today: शेयर बाजार ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सेंसेक्स पहली बार 79,000 और निफ्टी 24,000 के पार
X
By Ragib Asim

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार ने आज यानी 27 जून को लगातार तीसरे दिन ऑल टाइम हाई बनाया है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स पहली बार 79,000 और निफ्टी 24,000 के पार निकला। सेंसेक्स ने 79,186 तो वहीं निफ्टी ने 24,015 का हाई बनाया।

फिलहाल सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 79,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंक से ज्यादा की तेजी है। ये 24,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 शेयरों में तेजी और 8 में गिरावट देखने को मिल रही है। मेटल और IT शेयर्स में ज्यादा तेजी है। इससे पहले शेयर बाजार ने 25 और 26 जून को भी ऑल टाइम हाई बनाया था।

ग्लोबल बिजनेस की बात करें तो एशियाई बाजारों में आज गिरावट है। जापान के निक्केई और चीन के शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में करीब 1% की गिरावट है। वहीं हांगकांग का हैंग सेंग 2% नीचे कारोबार कर रहा है। जबकि बुधवार को अमेरिकी बाजार में मामूली बढ़त देखने को मिली। डाउ जोन्स में 0.04% की तेजी रही थी। वहीं नैस्डैक 0.49% और S&P 500 इंडेक्स 0.16% की बढ़त के साथ बंद हुए।

इससे पहले कल यानी 26 जून को भी शेयर बाजार ने लगातार दूसरे दिन ऑल टाइम हाई बनाया था। सेंसेक्स 620 अंक की तेजी के साथ रिकॉर्ड 78,674 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 147 अंक की तेजी रही। ये 23,868 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 78,759 और निफ्टी ने 23,889 का स्तर छुआ। वहीं कल यानी 25 जून को भी सेंसेक्स और निफ्टी ने ऑल टाइम हाई बनाया था।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story