Begin typing your search above and press return to search.

Shamli Encounter: STF इंस्पेक्टर सुनील कुमार शहीद, 4 बदमाशों को एनकाउंटर में किया था ढेर

UP Shamli Encounter: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में बदमाशों के साथ मुठभेड़ में घायल हुए स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के इंस्पेक्टर सुनील कुमार बुधवार (22 जनवरी) को शहीद हो गए। 20 जनवरी को देर रात सुनील कुमार और उनकी टीम ने शामली में चार बदमाशों का एनकाउंटर किया था।

Shamli Encounter: STF इंस्पेक्टर सुनील कुमार शहीद, 4 बदमाशों को एनकाउंटर में किया था ढेर
X
By Ragib Asim

UP Shamli Encounter: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में बदमाशों के साथ मुठभेड़ में घायल हुए स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के इंस्पेक्टर सुनील कुमार बुधवार (22 जनवरी) को शहीद हो गए। 20 जनवरी को देर रात सुनील कुमार और उनकी टीम ने शामली में चार बदमाशों का एनकाउंटर किया था। इस मुठभेड़ में इंस्पेक्टर के पेट में तीन गोली लगी थी। गंभीर रूप से घायल इंस्पेक्टर को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यूपी पुलिस के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि एसटीएफ के इंस्पेक्टर सुनील कुमार शहीद हो गए हैं। इलाज के दौरान तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके।

शामली में यूपी एसटीएफ और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस कार्रवाई के दौरान एसटीएफ ने एक लाख के इनामी अरशद और उसके तीन साथियों मार गिराया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह मुठभेड़ शामली के झिंझाना क्षेत्र में हुई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में मुस्तफा कग्गा गैंग के सदस्य अरशद और उसके तीन साथी मनजीत, सतीश एवं एक अज्ञात गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, बाद में सभी की मौत हो गई। अरशद सहारनपुर के थाना बेहट से लूट के एक मामले में वांछित था।

एडीजी जोन ने उसके ऊपर एक लाख का इनाम भी घोषित किया था। अरशद के ऊपर लूट, हत्या और अन्य समेत सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और हरियाणा में 17 मुकदमे दर्ज थे। मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर सुनील को कई गोलियां लगी तीं। उन्हें इलाज के लिए पहले करनाल के अमृतधारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उन्हें गुरुग्राम के मेदांता रेफर कर दिया गया था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार देर रात एसटीएफ मेरठ को गुप्त सूचना मिली थी कि शामली के झिंझाना क्षेत्र में बदमाश लूट के इरादे से जा रहे हैं। इसके बाद एसटीएफ टीम मौके पर पहुंची। एसटीएफ के सूत्रों के अनुसार, टीम ने कार आती देखी, तो उसे रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान कार सवारों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से लगभग 30 मिनट फायरिंग हुई। एसटीएफ ने मुस्तफा कग्गा गैंग के सदस्य अरशद और उसके तीन साथियों ढेर कर दिया।

एसटीएफ के एक बयान के अनुसार मुठभेड़ में मारे गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 30 बोर की कार्बाइन, 30 बोर की एक पिस्तौल, 32 बोर की एक पिस्तौल, 315 बोर के दो तमंचे, 315 बोर का एक पौनिया, 25 अदद जिंदा कारतूस, 30 बोर के अलावा विभिन बोर के कारतूस बरामद किए गए। आरोपियों की सफेद रंग की ब्रेजा कार भी पुलिस ने जब्त कर ली।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story