Begin typing your search above and press return to search.

1 September 2025 New Rules: 1 सितम्बर 2025 से बदल जाएंगे ये बड़े नियम, जानें आप की जेब पर क्या होगा असर

1 September 2025 New Rules: 1 सितंबर 2025 से SBI क्रेडिट कार्ड, LPG सिलेंडर, CNG-PNG गैस और चांदी पर हॉलमार्किंग से जुड़े बड़े बदलाव लागू होंगे। जानें सीधा असर।

1 September 2025 New Rules: 1 September 2025 से बदल जाएंगे ये बड़े नियम, जानें आप की जेब पर क्या होगा असर
X
By Ragib Asim

1 September 2025 New Rules: अगस्त का महीना खत्म होने जा रहा है और इसके साथ ही सितंबर 2025 कई बड़े बदलाव लेकर आ रहा है। ये बदलाव सीधे-सीधे आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करेंगे। नए नियमों में SBI क्रेडिट कार्ड, LPG सिलेंडर की कीमतें, CNG-PNG के रेट और चांदी पर हॉलमार्किंग जैसे अहम फैसले शामिल हैं। आइए जानते हैं कि 1 सितंबर से आपकी जेब पर क्या असर पड़ने वाला है।

SBI क्रेडिट कार्ड पर रिवार्ड पॉइंट्स का नया नियम

अगर आप SBI का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो अब थोड़ा संभल जाइए। 1 सितंबर से SBI ने रिवार्ड पॉइंट्स के नियम बदल दिए हैं। पहले जहां डिजिटल गेमिंग प्लेटफॉर्म, सरकारी ट्रांजैक्शन और कुछ मर्चेंट्स पर खर्च करने पर आपको रिवार्ड पॉइंट्स और कैशबैक मिलता था, अब यह सुविधा नहीं मिलेगी। इसका मतलब है कि रोज़ के कई पेमेंट्स पर आपको पहले जैसा फायदा नहीं होगा।

चांदी पर भी लागू होगी हॉलमार्किंग

अब तक आपने सोने पर हॉलमार्किंग देखी थी, लेकिन 1 सितंबर से यह नियम चांदी पर भी लागू हो जाएगा। यानी अगर आप चांदी खरीदने जा रहे हैं, तो आपके पास दो विकल्प होंगे—हॉलमार्क वाली या बिना हॉलमार्क की चांदी। हालांकि हॉलमार्क वाली चांदी खरीदना ग्राहकों के लिए सुरक्षित रहेगा, क्योंकि इससे शुद्धता की गारंटी मिलती है।

LPG सिलेंडर की नई दरें

हर महीने की पहली तारीख को LPG गैस सिलेंडर की नई कीमतें जारी होती हैं। अगस्त में कीमतें स्थिर रहीं, लेकिन अब सबकी नज़र इस पर है कि क्या सितंबर में गैस सस्ती होगी या फिर महंगाई का बोझ बढ़ेगा। अगर दाम बढ़ते हैं तो इसका सीधा असर आपके रसोई के बजट पर पड़ेगा।

CNG और PNG की कीमतों में बदलाव

CNG और PNG गैस के दाम भी हर महीने की पहली तारीख को रिवाइज किए जाते हैं। बीते कुछ महीनों से कीमतें स्थिर चल रही थीं। लेकिन 1 सितंबर से इनमें बदलाव हो सकता है। अगर रेट बढ़ते हैं तो ट्रांसपोर्ट महंगा होगा और घरेलू गैस खर्च भी बढ़ जाएगा। वहीं, दाम घटे तो लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story