Begin typing your search above and press return to search.

Stock Market Today: सीजफायर के बाद सेंसेक्स में 2,200 अंकों की भारी उछाल, निफ्टी 24,700 के पार, इन कंपनियों के शेयर सबसे तेज

Stock Market Today: भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर का भारतीय शेयर बाजार ने जोरदार स्वागत किया है। शेयर बाजार में आज जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी में रिकवरी की रफ्तार तेज हो गई।

Stock Market Today: सीजफायर के बाद सेंसेक्स में 2,200 अंकों की भारी उछाल, निफ्टी 24,700 के पार, इन कंपनियों के शेयर सबसे तेज
X
By Ragib Asim

Stock Market Today: भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर का भारतीय शेयर बाजार ने जोरदार स्वागत किया है। शेयर बाजार में आज जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी में रिकवरी की रफ्तार तेज हो गई। शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के दोनों बेंचमार्क इंडेक्स करीब 3 फीसदी उछले हैं।

सुबह 10 बजे सेंसेक्स 2,366.19 अंक (2.98%) की शानदार तेजी के साथ 81,820.66 के लेवल पर जा पहुंचा। वहीं, निफ्टी में भी तेजी जारी रही और यह 719.80 अंक (3.00%) की बढ़त के साथ 24,727.80 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 2200 अंक (2.80%) चढ़कर 81,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 700 अंक (2.86%) की तेजी है। ये 24,700 के स्तर पर है।

सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों में तेजी है। अडाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक सहित 17 शेयर्स 4.5% तक ऊपर हैं। जबकि अकेला सनफार्मा 5.5% गिरा है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 47 में तेजी है। सेक्टोरल इंडाइसेज में रियल्टी में 4.71%, मेटल में 3.40%, सरकारी बैंक में 2.88%, प्राइवेट बैंक में 2.84%, IT में 2.39% और ऑटो में 2.33% की तेजी है।

आज बाजार में यह तेजी भारत-पाक तनाव कम होने के कारण आई है। चूंकि, युद्ध की आशंका देखते हुए निवेशकों ने हाथ पीछे खींच लिए थे। लेकिन युद्धविराम के बाद अब निवेशकों का भरोसा बढ़ा है ऐसे में शेयर बाजार झूम उठा। पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार, 9 मई को शेयर बाजार में गिरावट रही। सेंसेक्स 880 अंक (1.10%) गिरकर 79,454 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 266 अंक (1.10%) की गिरावट रही, ये 24,008 के स्तर पर बंद हुआ था।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story