Begin typing your search above and press return to search.

Rashmi Shukla News: महाराष्ट्र की नई डीजीपी बनीं IPS रश्मि शुक्ला, 1988 बैच की हैं आईपीएस अधिकारी

Rashmi Shukla News: कई दिनों के टाल-मटोल के बाद, महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रश्मी शुक्ला को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया।

Rashmi Shukla News: महाराष्ट्र की नई डीजीपी बनीं IPS रश्मि शुक्ला, 1988 बैच की हैं आईपीएस अधिकारी
X
By Ragib Asim

Rashmi Shukla News: भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की वरिष्ठ अधिकारी रश्मि शुक्ला (IPS Rashmi Shukla) को बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र का नया पुलिस महानिदेशक (DGP of Maharashtra) नियुक्त किया गया। राज्य के गृह विभाग ने इस आशय का आदेश जारी किया।

वर्ष 1988 बैच की आईपीएस अधिकारी शुक्ला प्रतिनियुक्ति पर सशस्त्र सीमा बल की महानिदेशक के रूप में पदस्थ थी। पूर्व डीजीपी रजनीश सेठ के 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने के बाद मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर को डीजीपी महाराष्ट्र का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।

उल्लेखनीय है कि बीते शुक्रवार (29 दिसंबर) को केंद्रीय लोक सेवा आयोग की बैठक हुई थी। इस बैठक के बाद आयोग ने महाराष्ट्र सरकार को महानिदेशक पद के लिए तीन अधिकारियों के नामों की सूची भेजी थी। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम रश्मी शुक्ला का था। इस पर आखरी फैसला लेने का अधिकार मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को लेना था।

वहीं, शिंदे सरकार ने गुरुवार को रश्मि शुक्ला की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया। नई डीजीपी बनी रश्मि शुक्ला को 6 महीने का कार्यकाल मिलेगा। हालांकि, राज्य सरकार इसे एक्सटेंशन दे सकती है। रश्मि शुक्ला 1988 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के केंद्र प्रमुख के रूप में भी कार्य किया। इसके अलावा उन्होंने पुणे पुलिस कमिश्नर के तौर पर भी काम किया।

महाविकास अघाड़ी सरकार के दौरान आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला पर आरोप लगा था कि उन्होंने एनसीपी विधायक एकनाथ खडसे और शिवसेना ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत के फोन टैप किए और इसकी जानकारी तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को दी थी। वहीं, पुणे में पुलिस कमिश्नर रहते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले का फोन टैप करने का मामला दर्ज किया गया था। हालांकि, कोर्ट मेंअपना पक्ष रखने के बाद अदालत ने उन्हें बरी कर दिया था। इसके अलावा साइबर थाने में इस संबंध में दर्ज आपराधिक मामले में सभी कार्यवाही रोक दी गई।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story