Begin typing your search above and press return to search.

Seema Sachin New Update: सीमा हैदर और सचिन की बढ़ीं मुश्किलें, पाकिस्तानी पति आ रहा है भारत, जानिए पूरा मामला

Seema Sachin New Update: भारत-पाकिस्तान के दो चर्चित प्रेमी जोड़े, सीमा-सचिन और अंजू-नसरुल्लाह, की कहानियों में नए मोड़ आ रहे हैं। इन प्रेम कहानियों में अब मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

Seema Sachin New Update: सीमा हैदर और सचिन की बढ़ीं मुश्किलें, पाकिस्तानी पति आ रहा है भारत, जानिए पूरा मामला
X
By Ragib Asim

Seema Sachin New Update: भारत-पाकिस्तान के दो चर्चित प्रेमी जोड़े, सीमा-सचिन और अंजू-नसरुल्लाह, की कहानियों में नए मोड़ आ रहे हैं। इन प्रेम कहानियों में अब मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। जानिए कैसे सीमा हैदर की जिंदगी में नया भूचाल आ सकता है और क्यों अलवर की अंजू उर्फ फातिमा और उसका पाकिस्तानी प्रेमी नसरुल्लाह इन दिनों दुखी हैं।

सीमा हैदर का पति भारत आ रहा है

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव में अपने प्रेमी सचिन मीणा के साथ रह रही सीमा हैदर का पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर भारत आ रहा है। खुद गुलाम ने अपने यूट्यूब चैनल पर इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा, "बच्चों, तुम्हारा बाप इंडिया आ रहा है, सब कुछ तैयारी हो चुकी है।" दरअसल, गुलाम हैदर को 10 जून को नोएडा की एक अदालत में पेश होना है। भारतीय वकील मोमिन मलिक के जरिए उसने सीमा हैदर के खिलाफ केस दायर किया है। कोर्ट ने गुलाम हैदर को पेश होने का आदेश दिया था। गुलाम के वकील का कहना है कि वह कोर्ट में सबूत पेश करेंगे और सीमा व बच्चों पर अपना दावा पेश करेंगे। अब देखने वाली बात होगी कि अदालत का फैसला क्या होता है और सीमा-सचिन का गुलाम हैदर से सामना कैसे होता है।

अंजू-नसरुल्लाह के प्रेम कहानी में नया मोड़

अलवर की अंजू और उसके पाकिस्तानी प्रेमी नसरुल्लाह की प्रेम कहानी भी चुनौतियों का सामना कर रही है। एक पाकिस्तानी पत्रकार के मुताबिक, दोनों मानसिक रूप से परेशान चल रहे हैं। अंजू को अब पाकिस्तान का वीजा नहीं मिल पा रहा है और न ही भारत का, जिससे दोनों की मुलाकात नहीं हो पा रही है। नसरुल्लाह अब किसी तीसरे देश में मिलने के विकल्प पर विचार कर रहा है।

अंजू ने चार महीने पाकिस्तान में बिताने के बाद भारत वापसी की थी और चर्चा थी कि वह अपने पुराने पति को तलाक देकर बच्चों को पाकिस्तान ले जाएगी। लेकिन अभी तक उसने अपने भविष्य के योजनाओं पर कोई खुलासा नहीं किया है। फिलहाल, अंजू और नसरुल्लाह की प्रेम कहानी का अंजाम क्या होगा, यह कहना मुश्किल है, लेकिन दोनों जुदाई का गम सह रहे हैं।

इन दोनों प्रेम कहानियों में नए मोड़ और बढ़ती मुश्किलें उनके भविष्य को लेकर अनिश्चितता पैदा कर रही हैं। सीमा-सचिन और अंजू-नसरुल्लाह की कहानी किस दिशा में जाएगी, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story