Begin typing your search above and press return to search.

उत्तर प्रदेश: छठी बार मां बनी पकिस्तान से आई सीमा हैदर, 11 महीने में दूसरे बच्चे को दिया जन्म…

Seema Haider News: पकिस्तान से आई सीमा हैदर छठी बार मां बनी है। सीमा हैदर ने 11 महीने में दूसरे बच्चे को जन्म दिया है।

Seema Sachin Haider
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, NPG.NEWS 

By Chitrsen Sahu

नोएडा 18 फरवरी 2026, पाकिस्तान से सचिन के प्यार में भारत आई सीमा हैदर एक बार फिर चर्चाओं में है। क्योंकि उसने अपने छठे बच्चे को जन्म दिया है, जी हां 11 महीने पहले बेटी को जन्म देने के बाद सीमा हैदर ने मंगलवार को अपने छठे बच्चे को जन्म दिया है। इससे पहले सीमा के पाकिस्तानी पति से 4 बच्चे हैं और भारत के पति सचिन से यह उनका दूसरा बच्चा है।

सचिन के दूसरे बच्चे को दिया जन्म

दरअसल, मार्च 2025 में सीमा हैदर ने एक बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने मीरा रखा था। 11 महीने बाद 17 फरवरी 2026 को सीमा हैदर ने नोएडा के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में सचिन के दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। नॉर्मल डिलीवरी के बाद सीमा और उसका बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ्य है। सचिन के साथ जब सीमा अपने बच्चे को लेकर घर पहुंची, तो घरवालों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने आतिशबाजी कर आस पड़ोस में मिठाई बांटी।

वीडियो में कही थी ये बात

6 दिसंबर 2025 को सीमा हैदर और सचिन मीणा ने अपने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें सीमा हैदर ने छठी बार मां बनने की जानकारी दी थी। इस दौरान सीमा ने वीडियो में उन लोगों को भी जवाब दिया, जो उनकी प्रेग्नेंसी पर नेगेटिव बातें कर रहे थे। उसने कहा कि हम बहुत खुश हैं, चाहे लोग कुछ भी कहें। पहले पांच बच्चे थे, अब छह हो जाएंगे और हम उन्हें पालेंगे।

कब और किससे हुई थी सीमा की पहली शादी?

बता दें कि सीमा हैदर की पहली शादी पाकिस्तान में गुलाम हैदर के साथ 2014 में हुई थी। गुलाम से सीमा को 4 बच्चे हुए। 2019 में गुलाम अपनी पत्नी सीमा और चार बच्चों को छोड़कर काम के सिलसिले में दुबई चला गया, जिसके बाद सीमा की एक्टिविटी सोशल मीडिया पर बढ़ गई और वो पबजी गेम खेलने लगी।

जानिए किस तरह मिले सीमा और सचिन?

पबजी गेम खेलने के दौरान 2019 में सीमा की पहचान उत्तर प्रदेश के नोएडा के रबूपुरा में रहने वाले सचिन मीणा के साथ हुई, जिसके बाद सीमा सचिन को अपना दिल दे बैठी। सीमा पर प्यार का खुमार कुछ इस तरह से चढ़ा कि 2023 में वो अपने पति गुलाम हैदर को छोड़कर चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते होते हुए सचिन के पास भारत पहुंच गई, जिसके बाद उन्होंने हिंदू रिती रिवाजों में शादी कर ली।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story