Begin typing your search above and press return to search.

Sarla Maheshwari Passed Away: दूरदर्शन की पूर्व एंकर सरला माहेश्वरी का हुआ निधन, 71 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Sarla Maheshwari Passed Away: दूरदर्शन की पूर्व एंकर सरला माहेश्वरी का 71 वर्ष की उम्र में निधन। 1976 से तीन दशक तक वह टीवी समाचारों का भरोसेमंद चेहरा रहीं।

Sarla Maheshwari Passed Away: दूरदर्शन की पूर्व एंकर सरला माहेश्वरी का हुआ निधन, 71 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
X
By Ragib Asim

Sarla Maheshwari passes away: दूरदर्शन की वरिष्ठ और जानी-मानी पूर्व समाचार एंकर सरला माहेश्वरी का आज 12 फरवरी बृहस्पतिवार को निधन हो गया है। वह 71 वर्ष की थीं। उनके निधन की जानकारी उनके पारिवारिक मित्र और पूर्व सहकर्मी शम्मी नारंग ने सोशल मीडिया के जरिये साझा की। इस खबर के सामने आते ही मीडिया जगत और उनके चाहने वालों में शोक की लहार दौड़ गई है। दूरदर्शन के स्वर्णिम दौर की एक सशक्त आवाज अब हमेशा के लिए खामोश हो गई है।

1976 में शुरू हुआ सफर

सरला माहेश्वरी ने वर्ष 1976 में दूरदर्शन के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। करीब तीन दशकों तक उन्होंने समाचार एंकर के फील्ड में एक्टिव भूमिका निभाई। 1980 और 1990 के दशक में वह दूरदर्शन समाचारों का एक भरोसेमंद चेहरा मानी जाती थीं।

उस दौर में प्रसारण समय सीमित होता था लेकिन दर्शकों के बीच समाचार एंकर की पहचान गहरी होती थी। सरला माहेश्वरी अपनी प्रभावशाली आवाज और सधी हुई प्रस्तुति के लिए जानी जाती थीं।

सहकर्मियों ने किया याद

शम्मी नारंग ने उन्हें याद करते हुए कहा कि सरला माहेश्वरी शिष्टता और विनम्रता की मिसाल थीं। उनके अनुसार उनकी भाषा पर मजबूत पकड़ थी और वह ज्ञानवान व्यक्तित्व की धनी थीं। उन्होंने यह भी कहा कि सरला माहेश्वरी न केवल पेशेवर रूप से दक्ष थीं, बल्कि व्यक्तिगत जीवन में भी बेहद सरल और उदार स्वभाव की थीं। दूरदर्शन के पर्दे पर उनकी उपस्थिति प्रभावशाली मानी जाती थी।

जानकारी के अनुसार सरला माहेश्वरी ने दिल्ली विश्वविद्यालय से पीएचडी की डिग्री हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने दूरदर्शन में अपनी सेवाएं दीं। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने भारतीय टेलीविजन के ब्लैक एंड वाइट दौर से लेकर रंगीन प्रसारण तक का बदलाव देखा। वह उन चुनिंदा समाचार ऐंकरों में शामिल थीं जिन्होंने शुरुआती टीवी पत्रकारिता को विश्वसनीयता दी।

दूरदर्शन ने दी श्रद्धांजलि

दूरदर्शन ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। संदेश में कहा गया कि सरला माहेश्वरी ने अपनी मधुर आवाज और स्पष्ट प्रस्तुति से समाचार जगत में विशेष स्थान बनाया था। दूरदर्शन ने उनके व्यक्तित्व और दर्शकों के बीच स्थापित विश्वास को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

अंतिम संस्कार

जानकारी के अनुसार सरला माहेश्वरी का अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर शाम के समय किया जाएगा। उनके निधन के साथ दूरदर्शन के स्वर्णिम काल की एक और पहचान इतिहास का हिस्सा बन गई है।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story