Begin typing your search above and press return to search.

Santanu Sen News: तेजस में PM मोदी की उड़ान पर TMC नेता शांतनु सेन के बिगड़े बोल, कहा - 'क्रैश न हो जाए जेट'

Santanu Sen News: तेजस से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उड़ान पर तृणमूल कांग्रेस नेता शांतनु सेन की नकारात्मक टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी घोर आपत्ति दर्ज की है। भाजपा ने ममता बनर्जी से उन्हें पार्टी से निष्कासित कर देने की मांग की है।

Santanu Sen News: तेजस में PM मोदी की उड़ान पर TMC नेता शांतनु सेन के बिगड़े बोल, कहा - क्रैश न हो जाए जेट
X
By Ragib Asim

Santanu Sen News: तेजस से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उड़ान पर तृणमूल कांग्रेस नेता शांतनु सेन की नकारात्मक टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी घोर आपत्ति दर्ज की है। भाजपा ने ममता बनर्जी से उन्हें पार्टी से निष्कासित कर देने की मांग की है।

भाजपा के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा से कुछ दलों और नेताओं को इस कदर नफरत है कि अब वे भारत की सेना और वायु सेना का नुकसान होने की भी कामना करने लगे हैं। यह बेहद घटिया राजनीति ही नहीं देश के प्रति गद्दारी भी है। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के नेता तेजस लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की कामना करने लगे हैं। उन्होंने पूछा कि तृणमूल कांग्रेस को क्या हो गया है? ममता बनर्जी में अगर थोड़ी सी भी देशभक्ति और नैतिकता बची हो तो उन्हें शांतनु सेन को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर देना चाहिए।

शहजाद पूनावाला ने कहा कि टीएमसी सांसद शांतनु सेन का बयान निचले स्तर का है। वे चाहते हैं कि वायुसेना का लड़ाकू विमान तेजस दुर्घटनाग्रस्त हो जाए क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी उसमें बैठे थे। शिवसेना से सबूत मांगने के बाद, टीएमसी ने सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट स्ट्राइक पर संदेह किया और पुलवामा को पहले फर्जी कहा। उन्होंने पूछा कि क्या इस बयान का ममता दीदी ने समर्थन किया है या वह शांतनु को बर्खास्त करेंगी?

टीएमसी सांसद शांतनु सेन ने कहा, ''मुझे थोड़ा डर लग रहा है। देश में पीएम नरेंद्र मोदी थे तो इसरो फेल हो गया। अभिनेत्री कंगना रनौत पीएम मोदी से मिलीं तो उनकी फिल्म सुपर फ्लॉप हो गई। किक्रेटर विराट कोहली ने नरेंद्र मोदी से हाथ मिलाया तो लगातार 3 साल तक उनका शतक नहीं बना। विश्व कप में लगातार 10 मैच जीतने के बाद भारत हार गई क्योंकि पीएम मोदी स्टेडियम में गए। मुझे डर है कि तेजस क्रैश ना हो जाए। "

उल्लेखनीय है कि शनिवार को बेंगलुरू में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तेजस एयरक्रॉफ्ट में उड़ान भरी थी। जिसके बाद टीएमसी सांसद शांतनु सेन ने बेहद चौकाने वाला बयान दिया है। सांसद शांतनु सेन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने तेजस में उड़ान भरी है अब वह तेजस लड़ाकू विमान क्रैश हो जाएगा।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story