Begin typing your search above and press return to search.

Samsung Galaxy S24 FE: सैमसंग का नया धांसू फोन जल्द हो सकता है लॉन्च, फीचर्स हुए लीक

Samsung Galaxy S24 FE: सैमसंग के स्मार्टफोन्स का क्रेज दुनियाभर में देखा जा सकता है, खासकर जब बात ‘एस’ सीरीज की हो। इस सीरीज के सभी स्मार्टफोन्स को यूजर्स से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलता है।

Samsung Galaxy S24 FE: सैमसंग का नया धांसू फोन जल्द हो सकता है लॉन्च, फीचर्स हुए लीक
X
By Ragib Asim

Samsung Galaxy S24 FE: सैमसंग के स्मार्टफोन्स का क्रेज दुनियाभर में देखा जा सकता है, खासकर जब बात ‘एस’ सीरीज की हो। इस सीरीज के सभी स्मार्टफोन्स को यूजर्स से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलता है। अब कंपनी अपनी इस लोकप्रिय सीरीज में नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy S24 FE लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

लीक हुए Samsung Galaxy S24 FE के फीचर्स

स्क्रीन: खबरों की मानें तो Galaxy S24 FE में 6.7 इंच की AMOLED स्क्रीन दी जाएगी, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स की ब्राइटनेस मिलेगी। साथ ही, स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस का सपोर्ट भी होगा।

प्रोसेसर: इस स्मार्टफोन में एक्सीनोस 2400 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो पहले से ही Galaxy S24 और S24+ में मौजूद है।

कैमरा: फोन के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 12MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, और 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 8MP का कैमरा शामिल हो सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 10MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

बैटरी: बैटरी की बात करें तो, Galaxy S24 FE में 4,565mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगी।

कब होगा लॉन्च?

हालांकि, सैमसंग ने अभी तक Galaxy S24 FE की लॉन्चिंग डेट या कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो यह स्मार्टफोन अक्टूबर महीने में बाजार में आ सकता है। लीक के मुताबिक, यह फोन नीले, हरे, काले, ग्रेफाइट और पीले रंग में उपलब्ध हो सकता है। अगर आप एक नए और फीचर-पैक स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो Samsung Galaxy S24 FE आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story