Begin typing your search above and press return to search.

Salman Khan House Firing Case: गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल ने ली सलमान के घर पर हमले की जिम्मेदारी, बोला- ‘ये ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है

Salman Khan House Firing Case: सलमान खान के घर के सामने सुबह सुबह दो अज्ञात बाइक सवारों ने गोलियां चलाई। यह घटना हड़कंप मचा दी। बदमाश फायरिंग करके भाग गए।

Salman Khan House Firing Case: गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल ने ली सलमान के घर पर हमले की जिम्मेदारी, बोला- ‘ये ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है
X
By Ragib Asim

Salman Khan House Firing Case: सलमान खान के घर सुबह सुबह 2 अज्ञात बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी। जिसके बाद से हड़कंप मच गया। बदमाश फायरिंग किए और भाग गए। वहीं अब जेल में इस हमले की जिम्मेदारी जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने ली है। अनमोल फिलहाल अमेरिका में है। लेकिन उसका एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस पोस्ट में कहा गया है कि हमने ये हमला तुम्हें सिर्फ ट्रेलर दिखाने के लिए किया था। ये पहली और आखिरी वार्निंग है।अनमोल के सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया है कि "ॐ जय श्री राम, जय गुरुजी जम्भेश्वर, जय गुरु दयानंद सरस्वती, जय भारत। हम अमन चाहते हैं। जुल्म के खिलाफ फैसला अगर जंग से हो तो जंग ही सही।


सलमान के घर पर हुई फायरिंग

जानकारी के मुताबिक सलमान के घर के बाहर ये हादसा रविवार सुबह 4:50 बजे के आसपास हुआ। इसमें कुछ युवक तीन राउंड फायर करके तुरंत भाग खड़े हुए। हेलमेट पहने जाने की वजह से इनकी पहचान भी नहीं हो सकी। मगर फिलहाल ये खबर सामने आने के बाद एक बार फिर सबकी जुबां पर जेल में बैठे लॉरेंस बिश्नोई का नाम चढ़ा हुआ है।

हालांकि फायरिंग को लेकर कोई अपडेट अभी तक सामने नहीं आया है और ना ही इसकी जिम्मेदारी किसी ने ली है। मगर फैंस को साल 1998 की रात को वो मामला जरूर याद आया, जो आज तक एक्टर को परेशान करता है और उन्हें कई गैंग्स के निशाने पर रखा हुआ है। चलिये बात करते हैं उस मामले के बारे में, जिसके चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से सलमान खान को लगातार धमकियां मिलती रही हैं।

क्या है काला हिरण मामला?

बात है साल 1998 की, जब फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग चल रही थी। ऐसा आरोप है कि सलमान खान अपने को स्टार्स के साथ भवाद गांव की तरफ शिकार को निकले थे। रात का समय था, जब घोड़ा फार्म हाउस में काले हिरण का शिकार किया गया। इस शिकार का इल्जाम सलमान खान पर जा लगा था।

काला हिरण मामले में अब तक के बड़े अपडेट

  • 5 अप्रैल को काला शिकार मामले में दोषी करार देते हुए 5 साल की सजा सुनाई थी।
  • इस केस में सैफ अली खान, नीलम, सोनाली, तब्बू और दुष्यंत सिंह को बरी कर दिया था।
  • 5 अप्रैल 2018 को सलमान खान को जोधपुर सेंट्रल जेल में भेज दिया गया था।
  • 7 अप्रैल 2018 को सलमान खान को 50 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत मिल गई थी और फिर वे उसी दिन रिहा हो गए थे।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story