Begin typing your search above and press return to search.

Sakshi Murder Case: साक्षी मर्डर केस में बड़ा खुलासा, ब्रेकअप से नाराज था साहिल, जानिए पूरी कहानी

Sakshi Dairy Murder Case: दिल्ली के रोहिणी के शाहबाद डेयरी इलाके में 16 वर्षीय नाबालिग साक्षी की निर्मम हत्या करने वाले युवक साहिल ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

Sakshi Murder Case: साक्षी मर्डर केस में बड़ा खुलासा, ब्रेकअप से नाराज था साहिल, जानिए पूरी कहानी
X
By Ragib Asim

Sakshi Murder Case: दिल्ली के रोहिणी के शाहबाद डेयरी इलाके में 16 वर्षीय नाबालिग साक्षी की निर्मम हत्या करने वाले युवक साहिल ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।दिल्ली पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कहा कि उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है और वारदात के समय वो काफी गुस्से में था क्योंकि साक्षी उसे नजरअंदाज कर रही थी और उससे ब्रेकअप करना चाहती थी। वह वारदात के समय नशे में भी था।

क्या है पूरा मामला?

रोहिणी के शाहबाद डेयरी इलाके में रविवार शाम साहिल ने 16 साल की साक्षी की सरेआम हत्या कर दी थी। साक्षी को 16 बार चाकू मारा गया था। इसके बाद साहिल ने 5 बार उसके सिर पर पत्थर से भी वार किया। घटना के समय साक्षी अपने दोस्त के बेटे की जन्मदिन पार्टी में जा रही थी, तभी साहिल ने उसे अकेला पाकर उस पर हमला कर दिया। ये पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई थी।

आरोपी ने क्या कहा?

साहिल ने बताया कि जून, 2021 से वह साक्षी के साथ रिलेशनशिप में था और साक्षी पिछले 15 दिनों से अपनी एक दोस्त नीतू के साथ रह रही थी। उसने बताया कि साक्षी उससे ब्रेकअप करना चाहती थी, जिससे वो काफी नाराज था। पुलिस के मुताबिक, साक्षी ने हाथ पर प्रवीण नाम के एक लड़के का टैटू भी बनवाया था, जिसके साथ वह पहले रिलेशनशिप में थी। इसके बाद वह साहिल के साथ रिलेशनशिप में आई थी।

साहिल को था रिलेशनशिप में होने का शक

साहिल ने पुलिस को बताया कि वह साक्षी द्वारा नजरअंदाज किये जाने से परेशान था और उसे शक था कि साक्षी अपने पूर्व प्रेमी के साथ वापस रिलेशनशिप में आ गई है। पुलिस के मुताबिक, साक्षी ने साहिल को पुलिस के पास जाने की धमकी भी दी थी। उसने आरोपी को दूर करने और डराने के लिए एक खिलौने वाली पिस्तौल का भी इस्तेमाल किया था। हत्या के एक दिन पहले भी दोनों के बीच मारपीट हुई थी।

पुलिस पूछताछ के दौरान साहिल ने बताया कि उसने हत्या में इस्तेमाल हथियार को रिठाला में छिपाया था और यहां से वह अपनी बुआ के घर बुलंदशहर चला गया। साहिल ने बुलंदशहर पहुंचने के लिए 2 बसें बदली थीं और अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया था। हालांकि, उसकी बुआ ने उसके बुलंदशहर पहुंचने की सूचना उसके पिता को दे दी, जिसके बाद पुलिस उसकी लोकेशन को ट्रेस करने में कामयाब हुई और साहिल को गिरफ्तार कर लिया।

साक्षी के शरीर पर मिले चोट के 34 निशान

साक्षी की शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ गई है। इस रिपोर्ट में पता चला है कि साक्षी के शरीर पर चाकू से बार-बार हमला किया गया। उसके शरीर और सिर पर चोट के 34 निशान पाए गए हैं और इनमें से 16 घाव चाकू के हैं। बता दें कि आरोपी ने चाकू के अलावा साक्षी पर पत्थर से भी कई वार किये थे, जिसके चलते उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

कौन है आरोपी?

साहिल शाहबाद डेयरी में ही अपने परिवार के साथ पिछले 2 साल से किराये के मकान में रह रहा था और वह पेशे से मैकेनिक है। साहिल के पिता का नाम सरफराज है और उसके परिवार में माता-पिता और 3 बहनें हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story