Begin typing your search above and press return to search.

Sahil Khan Arrested: अभिनेता साहिल खान गिरफ्तार, महादेव बेटिंग ऐप केस में मुंबई पुलिस ने की कार्रवाई, जानें पूरा मामला?

Sahil Khan Arrested: बॉलीवुड एक्टर साहिल खान को मुंबई क्राइम ब्रांच की एसआईटी ने गिरफ्तार में ले लिया है। साहिल खान पर बेटिंग साइट चलाने और बेटिंग को प्रमोट करने का आरोप है, जिसके तहत उन पर कार्रवाई की गई है।

Sahil Khan Arrested: अभिनेता साहिल खान गिरफ्तार, महादेव बेटिंग ऐप केस में मुंबई पुलिस ने की कार्रवाई, जानें पूरा मामला?
X
By Ragib Asim

Sahil Khan Arrested: बॉलीवुड एक्टर साहिल खान को मुंबई क्राइम ब्रांच की एसआईटी ने गिरफ्तार में ले लिया है। साहिल खान पर बेटिंग साइट चलाने और बेटिंग को प्रमोट करने का आरोप है, जिसके तहत उन पर कार्रवाई की गई है। एसआईटी ने साहिल को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से गिरफ्तार किया है, जिसके बाद उन्हें मुंबई लाया गया है। मुंबई के माटुंगा पुलिस महादेव बेटिंग ऐप केस की जांच में एक्टर साहिल खान का नाम आया था।

जानकारी के मुताबिक साहिल खान द लायन बुक एप नाम के एक सट्टेबाजी एप से जुड़े थे, जो कि महादेव सट्टेबाजी ऐप नेटवर्क का हिस्सा है। इस मामले में मुंबई पुलिस ने साहिल से पूछताछ भी की थी। मुंबई के माटुंगा पुलिस में महादेव बेटिंग ऐप केस की जांच में साहिल खान का नाम सामने आया था। साहिल ने जमानत के लिए कोर्ट का रुख किया था, लेकिन कोर्ट से उन्हें राहत नहीं मिली थी। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। उधर, मुंबई लाए जाने पर साहिल ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें देश की कानून व्यवस्था पर पूरा यकीन है।

बताया जा रहा है कि कोर्ट से अग्रिम जमानत और गिरफ्तारी से राहत नहीं मिलने पर साहिल खान फरार हो गया था। उसने मुंबई छोड़ दिया था, जिसके बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। इस दौरान साहिल ने अपनी लोकेशन कई बार बदली। इससे पहले, 15000 करोड़ रुपये के महादेव बुक बेटिंग मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने साहिल खान से पूछताछ की थी, जो करीब 4 घंटे तक चली। इस दौरान साहिल ने इस मामले में किसी भी तरह की अपनी भूमिका का इनकार किया था, और स्पष्ट किया कि उसका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है।

FIR में कई बड़े लोगों के नाम शामिल हैं

यह मामला पहले माटुंगा पुलिस ने दर्ज किया, जिसके बाद इसकी जांच के लिए इसे क्राइम ब्रांच की साइबर सेल को ट्रांसफ़र किया गया और फिर SIT का गठन किया गया। प्रवर्तन निदेशालय महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले की जांच कर रहा है। वहीं मुंबई पुलिस ने 32 लोगों के खिलाफ एक अलग मामला दर्ज किया है, जिसमें अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई मुस्तकीम, सौरभ चंद्राकर, रवि उपल, शुभम सोनी जैसे कई लोगों के नाम शामिल हैं।"

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, TV One, NewsTrack, Special Coverage, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story